बोमन ईरानी का जीवन परिचय:- नमस्कार, दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं भारतीय फिल्म और थिएटर अभिनेता बोमन ईरानी के बारे में बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 में हुआ। बोमन ईरानी ने 40 वर्ष की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और आज वो मुकाम हासिल कर लिया जहां पहुंचना मुश्किल था।
उन्होंने यह सच कर दिखाया कि नाम बनाने तथा कामयाबी हासिल करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। तो आइए इस शख्सियत के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है।
बोमन ईरानी का जीवन परिचय (boman irani family)
- नाम – बोमन ईरानी
- जन्म – 2 दिसंबर 1959 (महाराष्ट्र)
- माता-पिता – ज्ञात नहीं
- बच्चे – दानिश, कायज
- पत्नी – जेनोबिया ईरानी
बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को पारसी परिवार में हुआ इनका जन्म मुंबई के नागपाड़ा में हुआ। बोमन ईरानी के माता पिता का नाम ज्ञात नहीं है। उन्होंने जेनोबिया ईरानी से शादी की है तथा उनके दो लड़के हैं जिनके नाम दिनेश तथा कायाज ईरानी है। बोमन ईरानी ने फिल्मों के करियर की शुरुआत 40 वर्ष की उम्र में की एक थिएटर अभिनेता के साथ फोटोग्राफर भी है। (बोमन ईरानी का जीवन परिचय हिन्दी में)
पढ़ाई तथा करियर की शुरुआत
इरानी जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल मुंबई से ग्रहण की है इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई से अपनी स्नातक की पूरी की। और यहीं से वेटर का कोर्स भी पूरा किया। स्नातक पूरी करने के बाद वे 1982 से 1985 तक भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े रहे यहीं से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी।
इसी के साथ उन्होंने अंकल चिप्स दादर में स्थापित की यह 1986 तक ही चल पाई और घाटे के कारण बंद हो गई। बोमन ईरानी 1987 से 1989 तक फोटोग्राफर के तौर पर रहे। इसी के साथ में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रखा है। (बोमन ईरानी बॉयोग्राफी इन हिंदी)
बोमन ईरानी की शादी
बोमन ईरानी ने जेनोबिया ईरानी(boman irani wife) से शादी की इनके दो लड़के हैं इनके नाम दानिश और कयाज है। (बोमन ईरानी का जीवन परिचय)
बोमन ईरानी का कैरियर
बोमन ने अभिनय को स्कूल के समय ही अपने लिए चुन लिया और कॉलेज में आने के बाद भी यह लगाव कम ना हुआ। 1981 से 1983 तक उन्होंने पेशेवर अभिनय के तरीकों को अभिनय के कोच हंसराज सिधियां से सिखा।
बोमन के गुरु जो कि दिग्गज थिएटर अभिनेता थे उनके गुरु एलिक पद्मसी थे। इसके बाद बोमन जी ने महात्मा बनाम गांधी तथा फैमिली टाइज जैसे धारावाहिक कार्यक्रम के साथ कार्य किया। मोहन जी ने पूरे 40 नाटकों में कार्य किया है जिनमें से मुख्य रूप से 15 नाटकों का श्रेय बोमन जी को मिलता है।
इसके बाद बोमन जी फिल्मों में व्यस्त हो गए फिर भी जब भी संभव होता वे थिएटर में प्रदर्शन करने आते रहते। (बोमन ईरानी का करियर और जीवनी) बोमन जी ने क्रेक्जैक और केट आदि बिस्किट के विज्ञापन में कार्य किया।
बोमन जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “Everybody says I’m fine!” फिल्म से 2001 में की परंतु इन्हें इससे इतनी पहचान ना मिली। इन्हें “मुन्ना भाई एमबीबीएस” फिल्म से 2003 में एक बड़ी पहचान मिली।
बोमन जी पारसी टेलीविजन एक्टर्स कम्युनिटी के सदस्य होने के साथ यहां के सचिव भी है। इन्होंने रितेश देशमुख के साथ 2008 और 2009 में IIFA पुरस्कार की मेजबानी की है। साथ ही वे कौन बनेगा करोड़पति में संजय दत्त के साथ नजर आए थे।
इसी दौर के चलते बोमन ईरानी जी ने कई सुप्रसिद्ध फिल्मों में महारत हासिल की इनमें कुछ प्रसिद्ध फिल्में निम्न है -:
- नो एंट्री
- शादी से पहले
- लक्ष्य
- प्यारे मोहन
- मैं हूं ना
- है बेबी
- लव स्टोरी 2050
- Veer – zaara
- किस्मत कनेक्शन
- 99
- युवराज बाय चांस
- 3 ईडियट्स
- हाउसफुल 4 (बोमन ईरानी की प्रमुख फिल्में)
बोमन जहां एक और कॉमेडियन की भूमिका अदा करते हैं वहीं दूसरी और नेगेटिव रोल भी बेहद अच्छे से निभाते हैं और सभी को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं।
बोमन ईरानी के रोचक तथ्य
✓• बोमन जी ने होटल ताज में 2 वर्षों तक रूम सर्विस स्टाफ तथा एक वेटर के रूप में कार्य किया।
✓• टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) नामक अखबार के लिए फ्रीलांस फोटोग्राफी की।
✓• चेन्नई में बोमन जी को एक मौका मिला जिसमें उन्हें मिस इंडिया के लिए शूट करना था इसमें उन्हें सफलता भी प्राप्त हुई है।
✓• उनके जन्म के कुछ समय पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई इस कारण से इनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी इनकी माता की थी।
✓• उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उभारने तथा थिएटर करने की सलाह देने वाले शियामक डावर थे जो कि प्रसिद्ध कोरियोग्राफर है।
✓• उनकी पसंदीदा कविता रूड यार्ड कीपलिंग की “if” है।
✓• वे हिंदी ,गुजराती ,अंग्रेजी, मराठी और बंगाली भाषाओं को बेहद अच्छे से बोल लेते हैं। (बोमन ईरानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य)
पुरस्कार और उपलब्धियां
◆ 2004 – स्टारडस्ट पुरस्कार (डरना मना है फिल्म में सबसे श्रेष्ठ सहायक अभिनेता)
◆ 2004 – आईफा पुरस्कार (मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में सबसे श्रेष्ठ हास्य अभिनेता)
◆ 2010 – फिल्म फेयर पुरस्कार (3 ईडियट्स फिल्म में सबसे श्रेष्ठ सहायक अभिनेता)
◆ 2010 – आईफा पुरस्कार (3 ईडियट्स फिल्म में सबसे श्रेष्ठ खलनायक)
◆ 2011 – ज़ी सिने पुरस्कार (वेल डन अब्बा फिल्म में सबसे श्रेष्ठ अभिनेता हास्य भूमिका) (Boman irani biography in hindi)
तो दोस्तो हमने यह अच्छे से जान लिया कि बोमन ईरानी ने अपनी उम्र को अपने करियर के बीच में नहीं आने दिया और अपनी बुलंदियों को छू लिया है। बोमन ईरानी जी का जीवन परिचय आपको कैसा लगा यह जरूर कमेंट कर बताए।