प्रभु देवा की जीवनी :- नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं कर्नाटक के मैसूर में जन्मे प्रभु देवा के बारे में प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रेल 1973 को मैसूर में हुआ। प्रभु देवा फिल्म अभिनेता, नृत्य निर्देशक एवं प्रसिद्ध नृत्य कलाकार हैं। वे अपना प्रेरणस्रोत माइकल जेक्सन को मानते हैं।
भारत का माइकल जेक्सन प्रभु देवा को ही माना जाता है। प्रभु देवा को कई तरह के नृत्य आते हैं। वे विभिन्न प्रकार के नृत्य कर सकते हैं। प्रभु देवा ही भारतीय फिल्मों में आधुनिक नृत्यों को लाए और नृत्य में महारत हासिल की है। तो चलिए अब हम प्रभु देवा का परिवार के बार में भी जान लेते हैं
- नाम – प्रभु देवा सुंदरम
- जन्म – 3 अप्रेल 1973
- जन्म स्थान – मैसूर कर्नाटक
- पिता – मुगुर सुंदरम (डांस मास्टर : दक्षिण भारतीय फिल्मों में)
- भाई – राजू सुंदरम, नागेंद्र प्रसाद (दोनों कोरियोग्राफर है)
करियर की शुरुआत
प्रभु देवा ने अपने करियर की शुरुआत में ही अपना नाम बना लिया।उन्होंने कन्नड, तमिल, तेलगु के साथ हिन्दी भाषा में भी काम किया है। प्रभु देवा ने 1988 में एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। प्रभु देवा ने नृत्य निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म वांटेड से सलमान खान के साथ कि।
प्रभु देवा तमिल फिल्म अग्नि नत्वाथीराम में पाश्र्व नृतक के रूप में दिखाई दिए इसके बाद नृत्य निर्देशक के रूप में प्रभुदेवा ने अपनी प्रथम फिल्म वेत्री वीझा जो 1989 में आई उसमें नृत्य निर्देशन की भूमिका निभाई। (भारत के माइकल जैकसन प्रभु देवा की जीवनी)
इस दौर में प्रभु देवा अब तक 100 से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशक का कार्य कर चुके हैं। प्रभुदेवा ने 1994 में आई फिल्म इंधू में अभिनेत्री रोजा के साथ अपने अभिनेता के करियर को आरंभ किया।
फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर चुके प्रभु देवा ने अब तक 100 से भी अधिक फिल्मों में काम कर, अपना नाम बना लिया है। प्रभु देवा ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी काम कर अपना नाम बनाया है।
नृत्य की प्रेरणा
प्रभु देवा को अपने नृत्य की प्रेरणा अपने पिता से मिलती है। प्रभु देवा अपना प्रेरणास्रोत माइकल जैकसन को भी मानते हैं परंतु प्रभु देवा अपने पिता मुगुर सुंदरम से बहुत प्रभावित थे। उनके पिता दक्षिण भारतीय फिल्मों में डांस मास्टर का कार्य करते।
वेस्टर्न डांस और भारतनाट्यम को प्रभु देवा को सिखाने का फैसला भी उनके पिता का ही था। उनके पिता डांस मास्टर थे। उनके भाई नागेंद्र प्रसाद एवं राजू सुंदरम दोनों दक्षिण भारतीय फिल्मों में कोरियोग्राफर थे। (प्रभु देवा का डांस)
प्रभु देवा की शादी
प्रभु देवा ने रामलता से शादी की शादी के पश्चात देवा की पत्नी ने अपना नाम राम लता से बदलकर लता रख दिया । देवा और लता के 3 बच्चे हुए जिनमें से 2008 में एक की मृत्यु कैंसर से हो गई ।
लता ने 2010 में प्रभुदेवा और नयनतारा के संबंध को लेकर आरोप लगाया। इसके बाद मीडिया में अपना बयान देते हुए नयनतारा ने बताया कि प्रभु देवा और उनके मध्य ऐसी कोई बात ही नहीं है । (प्रभु देवा का नयनतारा से अफेयर)
परंतु प्रभु देवा ने 2011 जुलाई में अपनी पत्नी लता को तलाक देने का फैसला कर लिया तलाक लेने के लिए प्रभु देवा को अपनी पत्नी को हर्जाना देना पड़ा ।
लता को हर्जाना देते हुए प्रभु देवा दिवालिया होने की हालत में पहुंच गया ऐसा लोगों का कहना है। प्रभु देवा को एक बंगला अन्ना नगर में, सी साइड विला, एक प्रॉपर्टी हैदराबाद की, और दो कारों के साथ-साथ तीन फ्लैट यह सभी लता को देना पड़ा था। अपने दोनों बच्चों का मेडिकल खर्च तथा पढ़ाई के खर्च की सारी जिम्मेदारी के साथ ही 10 लाख रूपए का हर्जाना गुजारा भत्ता के रूप में देना पड़ा । (प्रभु देवा का तलाक)
प्रभु देवा को मिले सम्मान और पुरस्कार
✓. देवा को नृत्य दिग्दर्शक के लिए दो बार भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (पहली बार 1997 में मिंसारा कनावू के लिए और दूसरी बार 2004 में फिल्म लक्ष्य के लिए)
✓. पसंदीदा निर्देशक के विजय पुरस्कार से 2007 में नवाजा गया ।
✓. देवा को टेलीविजन अकादमी के अंतरराष्ट्रीय फिल्म और एशियाई फिल्म तथा टेलीविजन संशोधन केंद्र की सदस्यता से पुरस्कृत किया गया ।
✓. 2004 में फिल्म वर्षम में बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
सुप्रसिद्ध फिल्में
- 1994 – हमसे है मुकाबला
- 1997 – मिंसारा कनावू
- 2009 – वांटेड
- 2013 – एबीसीडी
- 2016 – देवी
- 2018 – लक्ष्मी
- 2018 – गुलेबगावली
- 2019 – दबंग 3
- 2019 – देवी 2
- 2020 – एबीसीडी 3 –
- 2021 – राधे (प्रभु देवा की फ़िल्मे)
तो दोस्तों यह थी भारतीय प्रसिद्ध डांसर प्रभु देवा की जीवनी, हमने यहाँ आपको शॉर्ट में प्रभु देवा का जीवन परिचय बताया हैं। दोस्तों इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे भी प्रभु देवा की जीवनी जान सके।