प्रोटीन की खोज किसने की और कब की

नमस्कार दोस्तों आप सभी ने प्रोटीन का नाम तो सुना ही होगा हमारे शरीर में बराबर प्रोटीन होना बहुत आवश्यक है प्रोटीन की ज्यादा तथा कम मात्रा दोनों ही हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है कई बार डॉक्टर हमे यह भी बताते हैं कि कौन से खाने में या किस सब्जी या फल में कितना प्रोटीन होता है हमें उस हिसाब से ही उसे खाना चाहिए और शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

प्रोटीन हमारे शरीर को वृद्धि देता है, शारीरिक और मानसिक वृद्धि करता है, हमारी हड्डियों को बढ़ाता है, मांशपेशियों को मजबूत करता है, तथा हमें एक संतुलित व्यक्ति बनाकर रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार हमारे daily routine में प्रोटिन युक्त पदार्थ को शामिल करना चाहिए और Daily Calories में 20-30 % प्रोटिन होना आवश्यक है।

क्या आप जानते हैं कि कौन से खाने में प्रोटीन पाया जाता है, प्रोटीन की खोज किसने की, प्रोटीन की खोज कब हुई, तथा प्रोटीन क्या होता है? इन सारे सवाल के जवाब यदि आप जानना चाहते हैं तो लेख को पूरा पढ़िए तो चलिए शुरू करते हैं।

प्रोटीन क्या होता है

सबसे पहले हमें यह पता होना चाहिए कि प्रोटीन क्या होता है प्रोटीन अणुओं का एक Complex Group होता है, यह अमीनो एसिड से बना एक पोषक तत्व होता है। प्रोटीन कोशिका के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स का काम करता है।

यह शरीर के अंगो और ऊतक को आकार देने का काम करता है, नाखून बाल तथा हड्डियां प्रोटीन से बनी होती है। दूध, दही, अंडा, मछली, सोयाबीन आदि में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन का सूत्र C400H620N1000120P1S1 होता है।

प्रोटीन की खोज किसने की

प्रोटीन की खोज Rordus Johannes Mulder और Jons Jacob Berzelius ने 1838 में की खोज के बाद उस पर विश्लेषण (Analysis) किया जिससे पता चला कि सभी प्रोटीन का सूत्र C400H620N1000120P1S1 होता है। Berzeliuse ने खोज और विश्लेषण के बाद इसका नाम प्रोटीन रखा, प्रोटीन पृथ्वी पर उत्पन्न हुए पहले Biomolecule Amino Acid की लम्बी श्रृंखला है।

प्रोटीन की खोज के बाद भी यह पता नहीं चल पाया था कि प्रोटीन का कार्य क्या होता है प्रोटीन पर और शोध करने हेतु कई वैज्ञानिक नए नए प्रयोग कर रहे थे। जर्मन Physiologist Carl Von Voit ने बताया कि प्रोटीन शरीर की हड्डियो को मजबूत करता है।

1958 में Max Perutz और John Kendrew इन दोनो ने मिलकर प्रोटीन की संरचना की खोज की थी, उन दोनो ने हीमोग्लोबिन और म्योग्लोबिन का हल निकालकर पता लगाया की Protein में 126.060 Atomic Or Structure Resolution है, इस शोध के लिए उन दोनो को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इन प्रयोगों के बाद अन्य वेज्ञानिको ने प्रोटीन पर दूसरे शोध करना शुरू कर दिया उन्हे अब यह पता लगाना था कि मानव शरीर में प्रोटीन कितना महत्वपूर्ण होता है। मानव शरीर में प्रोटीन बराबर मात्रा में पहुंचाने के लिए मानव को क्या खाना चाहिए और कितना खाना चाहिए।

प्रोटीन के मुख्य स्त्रोत

मानव शरीर में सबसे महत्वपूर्ण उसका संतुलित आहार होता है कहावत भी है कि “पहले पेट पुजा फिर काम दूजा” अर्थात मनुष्य
को पहले खाना चाहिए और उसके बाद दूसरा काम करना चाहिए। लेकिन खाने में उसे संतुलित आहार लेना चाहिए संतुलित आहार का अर्थ होता है खाने में बराबर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, वसा, कार्बोहाइड्रेट शामिल हो।

प्रोटीन हमारे शरीर की छोटी मोटी टूट फूट को सही कर देता है और हड्डियों को मजबूती देता है। प्रोटीन नई कोशिका का निर्माण करता है तथा शरीर के अंगो और ऊतक को आकार देने में सहायता करता है।

वैसे तो हर खाद्य पदार्थ में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन सभी खाद्य पदार्थ में अलग अलग मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है कुछ में कम तो कुछ में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। नीचे कुछ खाद्य पदार्थों के नाम दिए गए हैं।

शाकाहारी खाद्य पदार्थ

पीनट बटर (Peanut Butter)
बादाम (Almond)
पनीर (Paneer)
दूध (Milk)
दही (Curd)
सोयाबीन (Soyabean)
मूंग दाल (Moong Pulses)
मूंगफली (Groundnut)
ब्रोकली (Broccoli)

मांसाहारी खाद्य पदार्थ

अंडा (Egg)
मछली (Fish)
चिकन (Chiken)
मटन (Mutton)

प्रोटीन के प्रकार (Types Of Protein)

तो दोस्तों अब तक हमने प्रोटीन क्या होता है, प्रोटीन की खोज किसने की, और प्रोटीन किन किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है यह जानकारी प्राप्त कर ली अब हम जानेंगे कि प्रोटीन कितने प्रकार का होता है। मुख्य रूप से प्रोटीन तीन प्रकार का होता है -:

सरल प्रोटीन
संयुक्त प्रोटीन
व्युप्तन्न प्रोटीन

प्रोटीन के कार्य (Work Of Protein)

प्रोटीन छोटे-छोटे अणुओ से बना एक Complex Group होता है यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा किसी भी संक्रमण को जल्द ही शरीर में फैलने से रोकता है। हमारे शरीर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होना बहुत आवश्यक है, प्रोटीन शरीर के कई कार्य करता है जिनमें से कुछ इस प्रकार है।

मानव शरीर के उपयोगी पोषक तत्वों में से एक प्रोटीन है।
प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
प्रोटीन मानव शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का मुख्य स्त्रोत है।
प्रोटीन मानव शरीर के आंतरिक टूट-फूट को सही/मरम्मत करता है।
प्रोटीन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
हड्डियां, नाखून, तथा बाल प्रोटीन से बने होते हैं।
प्रोटीन मानव शरीर में होने वाली Bio Chemical Reaction में सहायता करता है।

प्रोटीन के लाभ

प्रोटीन मानव शरीर के लिए काफ़ी लाभदायक है, यह मानव शरीर में संतुलन बनाए रखने का कार्य करता है। Cells के आंतरिक और बाह्य होने वाले कैमिकल Reaction में सहायक होता है। प्रोटीन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है तथा शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।

प्रोटीन के नुकसान

मानव शरीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में आवश्यक होता है लेकिन किसी भी चीज की अति होना सही नहीं होता है, प्रोटीन हमारे शरीर में बराबर मात्रा में हो तो हम स्वस्थ रहते है लेकिन अगर प्रोटीन की मात्रा शरीर में बहुत ज्यादा हो जाती है तो वह नुकसानदायक साबित हो सकती है। प्रोटीन की अधिक मात्रा हो जाने से हमारे शरीर में किडनी, पथरी, लीवर और ह्रदय आदि संक्रमित हो सकते हैं। अधिक प्रोटीन की मात्रा मानव शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, अतः हमें प्रोटीन बराबर मात्रा में ही लेना चाहिए।

FAQ

प्रोटीन की खोज किसने की थी?

प्रोटीन की खोज Rordus Johannes Mulder और Jons Jacob Berzelius ने 1838 में की खोज के बाद उस पर विश्लेषण (Analysis) किया जिससे पता चला कि सभी प्रोटीन का सूत्र C400H620N1000120P1S1 होता है। Berzeliuse ने खोज और विश्लेषण के बाद इसका नाम प्रोटीन रखा, प्रोटीन पृथ्वी पर उत्पन्न हुए पहले Biomolecule Amino Acid की लम्बी श्रृंखला है।

प्रोटीन का क्या कार्य होता है?

प्रोटीन छोटे-छोटे अणुओ से बना एक Complex Group होता है यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा किसी भी संक्रमण को जल्द ही शरीर में फैलने से रोकता है। हमारे शरीर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होना बहुत आवश्यक है।


प्रोटीन के 5 मुख्य कार्य क्या हैं?

मानव शरीर के उपयोगी पोषक तत्वों में से एक प्रोटीन है।
प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
प्रोटीन मानव शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का मुख्य स्त्रोत है।
प्रोटीन मानव शरीर के आंतरिक टूट-फूट को सही/मरम्मत करता है।
प्रोटीन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
हड्डियां, नाखून, तथा बाल प्रोटीन से बने होते हैं।

हड्डियों में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?

हड्डियों में ओसिन नाम का प्रोटीन है।

प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग कौन सा है?

क्वाशियोरकोर रोग प्रोटीन की कमी से होता है। क्वाशियोरकोर, जिसे एडिमा (द्रव प्रतिधारण) के साथ संबद्ध होने के कारण “एडेमेटस कुपोषण” के रूप में भी जाना जाता है, एक पोषण संबंधी विकार है जो अक्सर अकाल पीड़ित क्षेत्रों में देखा जाता है।


प्रोटीन की कमी कैसे होती है?

प्रोटीन की कमी ज्यादातर उन लोगों में होती है, जिन्हें पर्याप्त मात्रा में आहार नहीं मिल पाता है। इसके अलावा बुजुर्ग लोगों और कैंसर से पीड़ित लोगों को जरूरत के अनुसार प्रोटीन खाने में परेशानी हो सकती है। प्रोटीन की कमी से होने वाले गंभीर कुपोषण को क्वाशिओरकोर कहते हैं। विकासशील देशों में यह अधिक आम है, खासकर बच्चों में।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों आज के लेख में हमने जाना कि प्रोटीन क्या होता है, प्रोटीन की खोज किसने की, प्रोटीन के फायदे तथा प्रोटीन के नुकसान के बारे में जाना है साथ ही हमने प्रोटीन के कार्यों को भी जाना है यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके अवश्य बताएं और यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को लाइक करें और कमेंट करें धन्यवाद।

यह भी पढ़े

Tushar Shrimali Jivani jano के लिए Content लिखते हैं। इन्हें इतिहास और लोगों की जीवनी (Biography) जानने का शौक हैं। इसलिए लोगों की जीवनी से जुड़ी जानकारी यहाँ शेयर करते हैं।

Leave a Comment