नमस्कार, दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की जिन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व ने सराहा है। पूरा भारत जिनका फैन है उन्हीं रजनीकांत के बारे में आज हम विस्तार से जानने वाले हैं, अपने दम पर उन्होंने इस लोकप्रियता को प्राप्त किया है उन्होंने अपने करियर को बनाने में कई मुश्किलों का डटकर सामना किया और सभी की प्रसिद्धि प्राप्त की, तो चलिए जानते हैं सुपरस्टार रजनीकांत की पूरी कहानी।
रजनीकान्त का जीवन परिचय (सामान्य)
- नाम – रजनीकांत
- पूरा नाम – शिवाजी राव गायकवाड़
- जन्म – 12 दिसंबर 1950
- जन्म स्थान – बंगलुरु, कर्नाटक (पूर्व मैसूर)
- पिता – रामोजी राव गायकवाड
- माता – रामबाई राव (कहीं-कहीं जीजाबाई भी बताया जाता है)
- भाई – सत्यनारायण , नागेश्वर राव
- बहन – सवथ बालूभाई
- पत्नी – लता रंगारची
- बेटी – ऐश्वर्या , सौंदर्या (रजनीकांत की जीवनी)
प्रारंभिक जीवन
कर्नाटक के बेंगलुरु में 12 दिसंबर 1950 को जन्मे रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजीराव गायकवाड है। उनकी माता रामबाई एक ग्रहणी है तथा पिता रामोजी राव गायकवाड एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। उनके भाई का नाम सत्यनारायण तथा नागेश्वर राव है व बहन सवथ बालूभाई है। रजनीकांत का नाम वीर योद्धा “छत्रपति शिवाजी महाराज” के नाम पर रखा गया क्योंकि वह मराठी भूमि से संबंधित थे। उन्होंने मात्र 5 वर्ष की आयु में ही अपनी मां को खो दिया (रजनीकांत का परिवार) वे अपने घर में सबसे छोटे हैं।
शिक्षा
उनकी प्रारंभिक शिक्षा “गाविपुरम गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडर्न प्राइमरी विद्यालय” बेंगलुरु से हुई तथा वे पढ़ाई में बेहद अच्छे थे। इसके बाद की शिक्षा उन्होंने “रामकृष्ण मठ” से प्राप्त की व मठ में कई सांस्कृतिक अवसरों में अपनी कला का प्रदर्शन करते और प्रशंसा के पात्र बन जाते।
आगे की शिक्षा उन्होंने “आचार्य पाठशाला पब्लिक स्कूल” से प्राप्त की तथा नाटक आदि में भाग लेकर अपनी कला को और बढ़ाते गए। (रजनीकांत की शिक्षा) अपने कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने तमिलनाडु के “एम.जी.आर. फ़िल्म एंड टेलविजन इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडू” से प्राप्त कर अभिनय का कोर्स पूरा किया।
करियर की शुरुआत
उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कारपेंटर की नौकरी से अपने करियर के शुरुआत की , कुछ वक्त बाद उन्होंने कुली का कार्य किया। इसी दौरान “बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस” की भर्ती निकली और इसमें उन्होंने सफलता प्राप्त कर बीटी कंडक्टर का काम करना शुरू कर दिया।
उन्होंने इस मुश्किल दौर के दौरान कभी हार नहीं मानी और अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा (रजनीकांत के करियर की शुरुआत) वे अपने अलग और निराले अंदाज से यात्रियों तथा अपने साथियों का मन जीत लेते। उनका बात करने का , टिकट काटने का , तथा सीटी बजाने का अंदाज सभी के मन को लुभाता था। इसी के साथ रजनीकांत स्टेज शो व नाटक में भी हिस्सा लेते और अभिनय करते रहते थे।
फिल्मी करियर की शुरुआत
उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन तथा अभिनय जारी रखा इसी दौर के चलते उन्होंने “मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट” में 1973 में एक्टिंग में डिप्लोमा करने के लिए दाखिला लिया। इस इंस्टीट्यूट में बालाचंदर जी ने एक नाटक में उन्हें देखा और समझ गए की वे एक चमकता हुआ सितारा देख रहे हैं।
बालाचंदर जी उस वक्त के प्रसिद्ध निर्देशक की गिनती में आते थे और उन्होंने अपनी फिल्म में रजनीकांत को एक अभिनय के लिए प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। (रजनीकांत का फिल्मी करियर) रजनीकांत की पहली फिल्म “अपूर्वा रागंगाल” है, इस शुरुआत के बाद वे रुके नहीं आगे बढ़ते गए।
उन्होंने इस फिल्म के छोटे से किरदार से ही सबका मन अपनी ओर आकर्षित कर दिया। इसके बाद बालाचंदर जी ने उन्हें तमिल भाषा सीखने को कहा जिसे सुनते ही उन्होंने तमिल सीख ली अब वे और आगे बढ़ते गए।
नाटक, अभिनय के साथ ही उन्होंने पाश्र्व गायक, फिल्म निर्माता तथा पटकथा लेखन के रूप में कार्य किया व अपना करियर बना दिया। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है (रजनीकांत की बायोग्राफी हिंदी में) उनके मित्र राज बहादुर फिल्म संस्थान चेन्नई में उनकी फीस भरते तथा अभिनय सीखने के लिए प्रेरित भी करते थे। उन्होंने हिंदी, मलयालम, बंगाली, तेलुगू, अंग्रेजी, तथा तमिल, आदि फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई है।
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म “अंधा कानून” है जो कि 1983 में आई। इस फिल्म से रजनीकांत ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा (रजनीकांत बॉलीवुड में) जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन तथा हेमा मालिनी ने भी काम किया।
हॉलीवुड फिल्म “ब्लडस्टोन” से उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। इसकी शुरुआत उन्होने 1988 से की जो कि संयुक्त राज्य में फैल हुई लेकिन भारत में इन्हें काफी पसंद किया गया।
रजनीकांत की शादी तथा बच्चे
एथिराज कॉलेज की मैगजीन के लिए लता रंगारची (रजनीकान्त की पत्नी) ने इनका इंटरव्यू लिया इसी दौरान वे प्रेम के बंधन में बंध गए एवं 26 फरवरी 1981 को इनसे शादी कर ली। लता रंगारची प्रसिद्ध निर्माता तथा संगीतकार हैं। इन दोनों की दो बेटियां हैं ऐश्वर्या, व सौंदर्या।
ऐश्वर्या का जन्म 1982 में हुआ तथा 18 नवंबर 2004 को उन्होंने अभिनेता धानुष से शादी कर ली। सौंदर्या का जन्म 1984 में हुआ व उन्होंने एक बिज़नेसमेन श्विन राजकुमार से 3 सितंबर 2010 को शादी की है। इनकी पत्नी लता रंगारची “दी आश्रम” नाम की स्कूल चलाती है, तथा इनकी बेटी सौंदर्या तमिल फिल्मों की डायरेक्टर व प्रोड्यूसर है।
सुपरस्टार तथा भगवान
रजनीकांत अपने सुंदर, हास्यप्रद, रोमेंटिक, तथा एक्शन स्टाइल से लोगों के दिलो पर राज करते हैं तथा लोग उनके दीवाने हैं। जब भी उनकी फिल्म रिलीज होती है उनके फैन की भीड़ जमा हो जाती है और “थलाईवा-थलाईवा” (बॉस- बॉस) चिल्लाने लगते हैं। उन्होंने नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया और लोगों की लोकप्रियता व विश्वास जीत लिया। इसी लोकप्रियता व विश्वास के कारण वे अपनी इस उम्र में भी सराहनीय अभिनय कर पाते हैं और लोगों का दिल जीत पाते हैं।
इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भी वे सादा जीवन जीते हैं और अपनी लोकप्रियता बनाए रखते हैं। इसी सादगी के कारण उनके प्रशंसक ना सिर्फ उनसे प्यार करते हैं बल्कि उन्हें अपना भगवान मानकर उनकी पूजा भी करते हैं। उनके प्रशंसकों ने दक्षिण में एक विशेष मंदिर रजनीकांत के लिए ही बनवाया है। सुपरस्टार रजनीकांत को भगवान का दर्जा देकर उनके प्रशंसक यही दर्शाते हैं कि वास्तव में इतने बड़े सुप्रसिद्ध अभिनेता होने के बावजूद सादगी तथा उनका व्यक्तित्व ज्यादा मायने रखता है। (दक्षिण के भगवान-रजनीकांत)
रजनीकांत की प्रसिद्ध फिल्में
- दरबार 2020
- 2.o 2018
- कोचादाइया 2014
- लिंगा 2014
- राणा 2012
- रावण 2011
- द रोबोट 2010
- शिवाजी द बॉस 2007
- चंद्रमुखी 2005
- बाबा 2002
- अरुणाचलम 1997
- मुथु 1995
- बाशा 1995
- अन्नामलाई 1992
- त्यागी 1992
- थलपति 1991
- चालबाज 1989
- उत्तर दक्षिण 1987
- अंधा कानून 1983
सम्मान तथा पुरस्कार
✓• 2019 -: IFFI की गोल्डन जुगली का आइकन
✓• 2016 -: पद्म विभूषण
✓• 2013 -: ’25 ग्लोबल लिविंग लीजेंड’ की सूची में शामिल (NDTV)
✓• 2011-: मोस्ट स्टाइलिश एक्टर (NDTV)
✓• 2011-: एमजीआर शीवाजी अवार्ड (तमिलनाडु सरकार द्वारा)
✓• 2010-: भारत के सुप्रसिद्ध व प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल (फॉर्स इंडिया)
✓• 2007-: ‘इंडियन एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ (NDTV)
✓• 2000-: पद्मभूषण (रजनीकांत को मिले पुरस्कार)
✓• 1984-: ‘कलाइममणि अवॉर्ड’ (तमिलनाडु सरकार द्वारा)
✓• 1984-: ‘नल्लवमुकू नल्लवं’ फिल्मफेयर अवार्ड (बेस्ट तमिल एक्टर के लिए दिया गया)
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
★ रजनीकांत पहले ज्यादा अभिनय में अपना किरदार विलेन (नेगेटिव रोल) का ही करते थे।
★ अपनी सादगी के साथ वे दयालु भी है तथा सामाजिक कार्य में कई प्रकार के दान भी करते हैं।
★ वे अपना गुरु बालाचंदर जी को ही मानते हैं।
★ बॉलीवुड में उन्होंने 1983 में फिल्म “अंधा कानून” से शुरुआत की , वहीं हॉलीवुड में फिल्म “ब्लडस्टोन” से 1988 में कदम रखा।
★ उनके अपने टि्वटर अकाउंट में 24 घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए। (रजनीकांत का जीवन परिचय 10 लाइन में)
★ मराठी परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने मराठी फिल्म में कभी अभिनय नहीं किया है।
★ उनके पसंदीदा अभिनेता कमल हासन ,अमिताभ बच्चन और पसंदीदा अभिनेत्री रेखा व हेमा मालिनी है।
★ “शिवाजी: द बॉस” फिल्म में 2007 में उन्होंने अभिनय कर 43 करोड़ से ज्यादा की रकम ली जिसके बाद में वे जैकी चैन (चीन के अभिनेता) के बाद सबसे ज्यादा पैसों वाले अभिनेता बन गए।
★ उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट, तथा पसंदीदा फिल्म वीर केसरी है।
★ “फ्रॉम बस कंडक्टर टू सुपरस्टार” नाम का नया पाठ CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने अपने पाठ्यक्रम में जोड़ दिया है जो कि रजनीकांत के जीवन पर निर्भर है।
★ उन्हें उनके प्रशंसक ‘थलाइवा’ नाम से पुकारते हैं जिसका अर्थ होता है “बॉस” और वास्तव में रजनीकांत बॉस ही है।
FAQ
रजनीकांत का असली नाम क्या हैं?
शिवाजी राव गायकवाड़
रजनीकांत का जन्म कहाँ हुआ था?
12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक मैसूर में हुआ।
रजनीकांत की पत्नी का नाम क्या हैं?
लता रंगारची
तो दोस्तों, आज हमने सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की है रजनीकांत का पूरा नाम “शिवाजी राव गायकवाड़” है जिनकी सादगी तथा दयालुता से उन्होंने अपने प्रशंसक कई गुना बढ़ा दिए और लोकप्रियता प्राप्त की है। उनकी दयालुता ,सादगी व अभिनय के कारण ही दक्षिण में उन्हें भगवान के रूप में मंदिर बना कर पूजा जाता है।
उन्होंने बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक के सफर में कई मुश्किलों का सामना किया परंतु कभी हार नहीं मानी। हमें भी उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि जीवन में कितनी भी मुश्किल आ जाए लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए और अपनी मंजिल को प्राप्त करना चाहिए। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं और लाइक शेयर जरूर करें।