अभिनेता सोनू सूद की जीवनी~ Sonu Sood Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम भारतीय फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद की जीवनी जानने वाले हैं। जिन्हें लोग कलयुग के भगवान के रूप में भी जानते हैं। जहाँ सोनू सूद ने फिल्मो में अपने आप को विलेन के रूप मे सब के सामने उभारा हैं। वही वास्तवकि जीवन में एक हीरो और गरीबो के मसीहा के रूप में सबके दिलों दिमाग में छा गए हैं।

आरंभिक जीवन

  • नाम :- सोनू सूद
  • जन्म :- 30 जुलाई 1973 (मोगा, पंजाब)
  • पिता :- शक्ति सागर सूद
  • माता :- सरोज सूद
  • पत्नी :- सोनाली सूद
  • पेशा :- अभिनय
  • बच्चे :- अयान और ईशान सूद।

पंजाब प्रान्त के मोगा शहर में एक हिन्दू परिवार में सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ। सोनू के पिता शक्ति प्रसाद सूद एक एंटरप्रेन्योर थे। इनकी दो बेटियां और भी थी जिनका नाम मोनिका और मालविका हैं। सोनू की माता सरोज सूद पेशे से अध्यापिका थी। और वे अपने बच्चे को बड़ा आदमी बनाना चाहती थी।

सोनू सूद का दूर-दूर तक बॉलीवुड से कोई नाता यहीं था। लेकिन बचपन से ही एक्टर बनने की चाह ने उन्हें सफलता दिला दी।

सोनू सूद की पढ़ाई (Education)

सोनू की स्कूली शिक्षा Sacred Heart School, Moga से ही पूरी हुई। आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए वे नागपुर गए और वही Y.C.C (Yeshwantrao Chavan College of Engineering, Nagpur) कॉलेज नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनिरिंग की।

सोनू पढ़ाई में बहुत अच्छे थे इसलिए उनके माता-पिता ने उन्हें इंजीनियर बनाने और आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्हें नागपुर भेज दिया।

माँ करती थी इंस्पायर

सोनू की माता ने उन्हें शुरुआत से ही सपोर्ट किया था। सोनू की माता अध्यापिका होने के नाते वो अपने बेटे को पढ़ाना और एक बढ़ा आदमी बनाना चाहती थी। वे अपने बेटे को अपने पिता की तरह साड़ी की दुकान चलाते हुए नहीं देखना चाहती थी। वे सोनू को एक काबिल इंसान बनाना चाहती थी लेकिन सोनू बचपन से ही अभिनेता बनने का शौख रखते थे।

सोनू की माता जिस कॉलेज में प्रोफेसर थी उसी कॉलेज में सोनू भी पढ़ते थे। सोनू अपनी माँ को स्कूटर पर रोज कॉलेज लेकर जाते थे। माता होने के साथ ही वह सोनू की प्रोफेसर भी थी तो दोनों पदों से वो अपने बेटे को हर तरह से इंस्पायर करती थी।

सोनू जब स्ट्रगल कर रहे थे उन दिनों अपनी माता के लिखे लेटर से इंस्पायर होते थे। हालाँकि वे उनसे फ़ोन पर बात भी करते थे परन्तु उनकी माता का कहना था जब तक मैं हूँ तब तक मैं तुम्हें इंस्पायर करती रहूंगी। लेकिन जब मैं ये दुनिया छोड़ दूंगी तन तुम्हें मेरी यहीं चिट्ठियाँ इंस्पायर करेंगी।

वैवाहिक जीवन (Sonu Sood Wife)

सोनू जब कॉलेज में थे तभी उनके साथ सोनाली भी पढ़ती थी। सन 1996 में सोनू ने सोनाली से शादी कर ली। एक तरफ जहाँ सोनू पंजाबी वही दूसरी तरफ सोनाली तेलगु लड़की हैं। सोनू बच्चपन से ही एक्टर बनना चाहते थे परन्तु सोनाली लाइमलाइट से दुरी बनाये रखना चाहती थी।

इसीलिए सोनू की वाइफ मीडिया में ज्यादा नहीं दिखती हैं। अभी सोनू और सोनाली के दो बेटे अयान और ईशान सूद हैं। सोनाली को पहले सोनू का बॉलीवुड में काम करना पसंद नहीं था। लेकिन कुछ समय बाद वह भी सोनू को सपोर्ट करने लगी।

बॉडी से मिली पहचान (सोनू सूद की जीवनी)

सोनू ने अपने करियर की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल किया। जहाँ मुंबई में एक घर में किराये पर रहते थे। मुंबई में काफी स्ट्रगल करने के बाद एक तमिल फिल्म कालजघर में काम मिला परन्तु इसमें उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी। इसी दौरान साउथ की फिल्म में सलेक्ट होने पर ऑडिशन के लिए बुलावा आया।

जब सोनू ऑडिशन के लिए पहुंचे तो उनके साथ अजीब घटना हुई। प्रोड्यूसर ने सोनू से अपना शर्ट उतारने के लिए कहा, यह सब अजीब लगा परन्तु प्रोड्यूसर ने कहा वो करना भी जरुरी था। सोनू की बॉडी देखकर प्रोड्यूसर काफी प्रभावित हुआ और सोनू को अपनी फिल्म में ले लिया।

सोनू की बॉडी सलमान खान की बॉडी से भी अच्छी हैं। और लम्बाई में भी अमिताभ बचपन से कुछ लम्बे हैं। सोनू का साउथ की फिल्म कालजघर में उनकी बॉडी के कारण की सलेक्शन हुआ।

कोरोनाकाल में सोनू का योगदान

कोरोना के समय जहाँ सभी अपनी पूंजी की बचत कर रहे थे वहीँ सोनू एक मसीहा की तरह उठे। सोनू ने हजारो प्रवासी गरीब मजदूरों को सही सलामत उनके घर पहुँचाया। बिना किसी स्वार्थ के अजनबी लोगो की मदद करके सोनू कोरोनाकाल व कलयुग के भगवन बन गए।

सोनू ने एक स्किम लांच की जो की उनके पिता के नाम पर हैं। जिसके तहत रोजाना लगभग 45000 के करीब गरीब व भूखें लोगो को भोजन उपलब्ध करवाना हैं। सोनू ने इस मुश्किल परिस्थिति में मुंबई और कई जगहों पर फसे लोगो को बस, ट्रैन व हवाई जहाज के माध्यम से अपने आवास स्थान पर पहुँचाया।

सोनू सूद से मदद लेते हुए लोगो ने उनके बारे में कहा “सोनू सूद इंसान नहीं मसीहा के रूप में भगवान हैं” जहाँ कलयुग में एक अच्छा इंसान मुश्किल से मिलता है वहीँ सोनू ने अच्छे और मददगार इंसान बनकर सबकी मदद की।

सोनू सूद की प्रसिद्ध फिल्मे

  • 1999 :- कालजघर
  • 2000 :- हैंड्सप
  • 2002 :- शहीद-ए-आजम
  • 2003 :- कोविलपट्टी वीरलक्ष्मी
  • 2004 :- मिशन मुंबई
  • 2004 :- युवा
  • 2005 :- चंद्रमुखी
  • 2005 :- आशिक़ बनाया आपने
  • 2006 :- रॉकइन मीरा
  • 2008 :- जोधा अकबर
  • 2008 :- सिंह इज किंग
  • 2009 :- अरुंधति
  • 2010 :- दबंग
  • 2011 :- शक्ति
  • 2011 :- बुड्ढा होगा तेरा बाप
  • 2011 :- दुकड़ू
  • 2012 :- मैक्सिमम
  • 2013 :- माधा गजा राजा
  • 2013 :- रमैया वस्तावैया
  • 2013 :- राणा
  • 2013 :- भाई
  • 2013 :- ब्रम्हा

पुरस्कार

  • दबंग फिल्म में सोनू का नेगेटिव रोल छेदी सिंह के किरदार में बड़ा प्रसिद्ध हुआ। जिससे इन्हें 2009 में आइफा अवार्ड और अप्सरा अवार्ड से नवाजा गया।
  • अरुंधति फिल्म तेलगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म रहीं। इसके लिए भी 2009 में आंध्र प्रदेश राज्य के नंदी अवार्ड से बेस्ट विलेन के रोल की श्रेणी के लिए नवाजा गया।
  • 2009 में तेलगु पुरस्कार सबसे श्रेष्ठ सह-अभिनेता के लिए दिया गया।
  • 2012 में सीमा (SIMA) अवार्ड्स से बेस्ट विलेन के लिए नवाजा गया।

तो दोस्तों यह थी शॉर्ट में सोनू सूद की जीवनी आपको यह पोस्ट Sonu Sood Biography in Hindi कैसे लगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये।

अगर आपको सोनू सूद की जीवनी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ऐसी ही इंट्रेस्टिंग जीवनियाँ पढ़ने के लिए बाई तरफ दिखाए बैल आइकॉन को जरूर प्रेस करें। जिससे हमारे पोस्ट पब्लिश करते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएँ।

Tushar Shrimali Jivani jano के लिए Content लिखते हैं। इन्हें इतिहास और लोगों की जीवनी (Biography) जानने का शौक हैं। इसलिए लोगों की जीवनी से जुड़ी जानकारी यहाँ शेयर करते हैं।

Leave a Comment