नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले ही भारतीय मॉडल अभिनेत्री तापसी पन्नू के बारे में जो कि बेहद खूबसूरत अभिनेत्री है और इनकी कई सारी फिल्में हिट भी हुई है। यह आज बॉलीवुड की बेस्ट अभिनेत्री के रूप में देखी जाती है पहले यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और अब फिल्मों में अपना करियर बना दिया है।
इन्होंने कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, तथा तमिल फिल्मों में काम किया है। तो चलिए, इस लेख के माध्यम से इनके जीवन के बारे में कुछ विशेष बातें जानने का प्रयास करते हैं। इनके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
तापसी पन्नू का जीवन परिचय (सामान्य)
- नाम – तापसी पन्नू
- उपनाम – मैगी, ग्लैम गुड़िया
- जन्म – 1 अगस्त 1987
- जन्म स्थान – नई दिल्ली
- माता – निर्मलजीत पन्नू
- पिता – दिलमोहन सिंह पन्नू
- बहन – शगुन पन्नू
- धर्म – सिक्ख
शिक्षा तथा प्रारंभिक जीवन
तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली, भारत में जाट (सिख) परिवार में हुआ। इनके पिता दिलमोहन सिंह पन्नू तथा माता निर्मलजीत पन्नू है, यह अपने पिता से बेहद प्यार करती है इनसे छोटी एक बहन है जिसका नाम शगुन पन्नू है, इनके पिता बिजनेसमैन तथा माता गृहिणी है।
इनकी शुरुआती पढ़ाई “जय माता कोर पब्लिक विद्यालय अशोक विहार” से पूर्ण हुई, इन्हें बचपन से नृत्य करना पसंद था। जब ये कक्षा चार में थी तब से इन्होंने भरतनाट्यम तथा कत्थक सीखना शुरू कर दिया जिसे उन्होंने करीब 8 साल में सीख लिया। इसके बाद इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन “गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी” से कंप्यूटर साइंस में पूर्ण की। (तापसी पन्नू की शिक्षा)
इन्हें मॉडलिंग का बहुत शौक था तो यह अपनी एक्स्ट्रा कमाई के लिए मॉडलिंग व विज्ञापन में कार्य करती थी। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई विज्ञापन भी किए है, इससे इन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई। मॉडलिंग के दौरान साल 2008 में इन्हें पेंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब दिया गया। तापसी पन्नू की जीवनी
फिल्मी करियर की शुरुआत
इन्होंने जब फिल्मी करियर में कदम रखा तभी सोच लिया कि यदि इनकी पहली फिल्म हिट नहीं हुई तो यह फिल्म में काम नहीं करेगी और MBA कर लेगी। परंतु इनकी पहली फिल्म हिट रही इन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत रागवेंद्र राव की “तेलगु फिल्म झुमंडी नादम” से 2010 में की थी।
इनकी दूसरी फिल्म “आदुकलम तमिल डेब्यू फिल्म” थी जो कि सुपरहिट रही, इस फिल्म ने 6 नेशनल अवार्ड भी प्राप्त किए। (तापसी पन्नू के करियर की शुरूआत) इन्होंने “मलयालम डेब्यू में 2011 में फिल्म “डबल्स” से कदम रखा और अपनी खूबसूरती से दर्शकों के मन को जीता है। इन्होंने “बॉलीवुड डेब्यू 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर” से शुरू किया इसमें वह कॉलेज बबली गर्ल की भूमिका अदा करती है।
नीरज पांडेय की फिल्म “बेबी में 2015 में अक्षय कुमार के साथ” तापसी पन्नू ने अभिनय किया जिससे इन्हें काफी प्रशंसा प्राप्त हुई अब वे हिंदी सिनेमा में अपना नाम बना चुकी थी। “अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 2016 में पिंक फिल्म” में बेहद अच्छा रोल निभाया। (तापसी पन्नू का फिल्मी करियर)
इन्होंने “मनोज बाजपेई तथा अक्षय कुमार के साथ 2017 में आई फिल्म नाम शबाना” में काम किया। हिंदी, तेलुगू, तमिल, तथा कन्नड़, फिल्मों में काम कर लोगों की सराहना प्राप्त की है। “जुड़वा 2 में जैकलीन व वरुण धवन” के साथ में काम किया है यह फिल्म सुपरहिट रही।
तापसी पन्नू की सुपरहिट फिल्में
- थप्पड़ – 2020
- बदला – 2019
- मिशन मंगल – 2019
- सांड की आंख – 2019
- मुल्क – 2018
- मनमर्जियां – 2018
- सूरमा – 2018
- दिल जंगली – 2018
- वेलकम टू न्यूयॉर्क – 2018
- रनिंग शादी – 2017
- जुड़वा 2 – 2017
- द गाजी अटैक – 2017
- नाम शबाना – 2017
- पिंक – 2016
- बेबी – 2015
तापसी की पसंद
✓• पसंदीदा खाना -: पराठा, छोले भटूरे, चाईनीज, पेस्ट्रीज, कचोरी
✓• पसंदीदा रंग -: पीला
✓• पसंदीदा अभिनेत्री -: प्रियामणि, प्रियंका चोपड़ा
✓• पसंदीदा अभिनेता -: ऋतिक रोशन, प्रभास, रणवीर कपूर, आमिर खान
✓• पसंदीदा गायक -: श्रेया घोषाल
✓• पसंदीदा क्रिकेटर -: सचिन तेंदुलकर
✓• पसंदीदा फिल्म -: रोमांटिक फिल्म (रॉकस्टार, The twilinght series)
✓• अन्य शौक -: कार्टून देखना, नृत्य करना, व यात्रा करना।
पुरस्कार तथा सम्मान
★ फ़िल्म Mr. Perfect के लिए 2012 में santoshm film award.
★ फ़िल्म चश्मेबददुर के लिए 2013 में साउथ अफ्रीका इंडिया फ़िल्म औऱ टेलीविजन अवार्ड। (तापसी पन्नू को मिले सम्मान)
★फ़िल्म आरम्भन के लिए 2014 में most enthusiastic female performer का अवार्ड मिला।
★ साल के उभरते सितारे के लिए 2017 में Lux Golden Rose अवार्ड मिला।
★ 2017 में IIFA अवार्ड मिला है।
★ 2020 में बदला फ़िल्म के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए ज़ी सिने अवार्ड मिला।
★ फ़िल्म सांड की आंख के लिए 2020 में फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड मिला।
★ फ़िल्म थप्पड़ के लिए 2021 में फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड मिला है।
रोचक तथ्य
◆ इनका जन्म जाट (सिख) परिवार में दिल्ली में हुआ।
◆ इन्होंने बिरजू महाराज से 8 वर्षों तक कत्थक की क्लास ली है।
◆ यह पढ़ाई में बहुत तेज थी इन्होंने MBA के लिए CET की परीक्षा भी दी और 88% अंक प्राप्त किए परंतु उन्हें अपने मन मुताबिक कॉलेज नहीं मिला।
◆ उनकी स्वयं की एक कंपनी “The wedding factory” है जो शादियां ऑर्गेनाइज करवाती है।
◆ फिल्म पिंक में कोर्ट के सीन के दौरान इन्हें वास्तव में वायरल फीवर हुआ जिसके चलते यह सीन शूट किया गया और यह सीन काफी सराहा भी गया।
◆ ग्लैम वर्ल्ड में अपना पहला कदम उन्होंने चैनल वी गेट गॉर्जियस प्रेजेंट में एक प्रतिभागी के तौर पर आई। (तापसी पन्नू बायोग्राफी इन हिंदी)
◆ यह रोजाना आधा घंटा Squash खेलती है। Taapsee Pannu Biography in Hindi
◆ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तापसी काम कर चुकी है।
◆ इन्होंने कई flop अभिनेता के साथ फिल्म में अभिनय कर “Goddess of flop heroes” की उपाधि प्राप्त की है।
◆ मिस इंडिया 2008 पगमेंट में भागीदारी लेने के दौरान इन्हें पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब दिया गया। (तापसी पन्नू का परिचय 10 लाइन में)
◆ तापसी “Mastars” तथा “Just for women” जैसी मैगजीन की लोकप्रिय फेस पर्सनालिटी है।
◆ ये ऐसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री है जिनकी 7 फिल्मे एक ही वर्ष 2011 में रिलीज हुई है।
◆ इन्होंने टीवी शो छोटी सरदारनी में भी काम किया है।
तो दोस्तों, आज हमने तापसी पन्नू के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। ये एक खूबसूरत उभरता सितारा है जिन्होंने इतने कम समय में इतनी ज्यादा फिल्मों में सुपरहिट रोल अदा कर लोकप्रियता प्राप्त की है। उन्होंने साल 2011 में अपनी 7 फिल्में रिलीज की है। इनसे हमे बिना हार माने सदैव आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताए और लेख को शेयर कर अपने मित्रों को इस सुपर मॉडल एक्ट्रेस के बारे में जानकारी जरूर दे।