APJ Abdul Kalam Biography in Hindi PDF | Download Free

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको अब्दुल कलाम जी की जीवनी पीडीऍफ़ उपलब्ध करवाने वाले है। आप इस पोस्ट में दिए गए Download बटन से फ्री में APJ Abdul Kalam Biography in Hindi PDF Download कर सकते है।

अब्दुल कलाम जी को हमारे भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है। इन्होने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

अब्दुल कलाम जी के जीवन में भी बहुत सी कठिनाईयाँ आयी और बहुत से संघर्षो का सामना करना पड़ा लेकिन इन्होने हार ना मानते हुए हर परिस्थिति का सामना किया और आज पूरी दुनिया इन्हे एक महान व्यक्ति के रूप में जानती है।

अब्दुल कलाम जी की जीवनी से आप बहुत कुछ सीख सकते है और अपने जीवन में उतार सकते है। अगर आप अब्दुल कलाम जी की जीवनी पढ़ना चाहते है तो अब्दुल कलाम बायोग्राफी पीडीऍफ़ आपके लिए एक अच्छा साधन हो सकता है जिसे आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

अब्दुल कलाम सामान्य जीवन परिचय संक्षिप्त

नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से आप अब्दुल कलाम जी का संक्षिप्त जीवन परिचय या अब्दुल कलाम जी से सम्बंधित सामान्य जानकारी के बारे में जान सकते है।

NameAPJ Abdul Kalam
Full Nameडॉ. अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम
Date of Birth15 अक्टूबर, 1931
Birth Placeधनुषकोडी गांव, रामेश्वरम, तमिलनाडु
Fathers Name जैनुलआबदीन
Mothers Name आशियम्मा
Education सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली,
मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
Religion इस्लाम
Profession वैज्ञानिक, प्रोफेसर , लेखक
Hobby लिखना , किताबें पढ़ना, वीणा बजाना
Prize पद्म भूषण (1981),
पद्म विभूषण (1990),
भारत रत्न (1997)
Death 27 जुलाई 2015

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम और इनसे संबंधित सामान्य जानकारी के बारे में पता चल गया होगा तो चलिए अब इनके प्रारंभिक जीवन और छोटी उम्र में ही उनके संघर्ष की कहानी देख लेते है।

अब्दुल कलाम जी का प्रारंभिक जीवन

APJ अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टुम्बर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुलाब्दीन जो की एक मस्जिद के इमाम और एक नाविक थे। इनकी माता आशियम्मा एक गृहिणी थी जो पुरे परिवार के बच्चों को संभालती थी।

कलाम जी के परिवार की आर्थिक स्तिथि ज्यादा ठीक नहीं थी इसलिए कलाम ने पारिवारिक आय की मदद के लिए बचपन से ही समाचार पत्र बेचना शुरू कर दिया। इन्हें छोटी सी उम्र में ही काफी परिश्रम करना पड़ा। कलाम को गणित से प्रेम था वे गणित पढ़ते हुए घंटो बिता देते थे।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अब्दुल कलाम की आयु मात्र 8 वर्ष थी और कलाम को युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी भी नहीं थी। परन्तु युद्ध के समय ईमली के बीज की मांग बाजार में अचानक बढ़ गई जिससे कलाम को आय में बढ़ोतरी करने के लिए एक नया रोजगार मिल गया।

कलाम प्रतिदिन ईमली के बीज इकट्ठा करते और उसे बाजार में बेचकर अपने घर की आर्थिक मदद करते। कलाम बचपन में अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर समाचार पत्र बाँटने का काम करते थे।

छोटी सी उम्र में कलाम को इतने काम करने पढ़े परन्तु इन सब के बावजूद इन्होने अपनी पढाई को जारी रखा। 1954 में कलाम ने तिरुचिरापल्ली के एक कॉलेज सेंट जोसेफ से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद मद्रास के इंस्टिट्यूट से एयरोनॉटिकल इंजीयनिरिंग की पढ़ाई की।

अब्दुल कलाम का विज्ञान में योगदान

विज्ञान के क्षेत्र में अब्दुल कलाम जी का बहुत योगदान रहा है। अपनी एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कलाम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में शामिल हुए।

लॉन्च वाहन और बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिक के उन्नति में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और इसी योगदान के कारण आज इन्हे पूरी दुनिया मिसाइल मैन के नाम से जानती है।

कलाम 1969 में ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में भारत के प्रथम SLV III (साईटलाइट लॉन्च व्हीकल) की परियोजना के निर्देशक के रूप में शामिल हुए। भारत द्वारा सन 1998 में पोखरण में किये गए परमाणु बम परिक्षण में भी अपनी अहम् भूमिका निभाई थी।

कलाम 1992 से 1999 तक भारत के प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक और DRDO के सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहें। कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर कार्यरत थे।

अगर आप अब्दुल कलाम जी के जीवन संघर्षो को गहराई से समझना चाहते है और इनका पूरा जीवन परिचय जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट में उपलब्ध एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय हिंदी पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है।

APJ Abdul Kalam Biography in Hindi PDF Details

Pdf Title APJ Abdul Kalam Biography
Category Book
Language Hindi
Pdf Size 3 MB
Total Pages 6
Download Link Available
Note - दोस्तों अगर आप अब्दुल कलाम जी की पूरी जीवनी जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके आसानी से APJ Abdul Kalam Biography Pdf in Hindi Download कर सकते है। 

अब्दुल कलाम जीवन परिचय पीडीऍफ़ क्या है

APJ Abdul Kalam Hindi Biography Pdf पीडीऍफ़ प्रारूप में उपलब्ध अब्दुल कलाम जी की जीवनी है जिसे हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाया गया है।

कोई भी व्यक्ति इस पीडीऍफ़ को डाउनलोड करके अब्दुल कलाम जी की जीवनी को बिलकुल फ्री में पढ़ सकता है और अपने मोबाइल में सुरक्षित सेव करके रख सकता है।

इस पीडीऍफ़ को सबसे बड़ा फायदा यह है की आपको एक बार डाउनलोड करने के बाद अब्दुल कलाम जी की जीवनी पढ़ने के लिए बार-बार इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी।

आप बिना इंटरनेट के कभी भी किसी भी समय इस पीडीऍफ़ को अपने मोबाइल में ओपन करके पढ़ सकते है। आप चाहे तो इस पीडीऍफ़ को किसी अन्य डिवाइस में भी एक्सेस कर सकते है।

FAQs:-

अब्दुल कलाम जीवन परिचय पीडीऍफ़ कैसे डाउनलोड करे?

एपीजे अब्दुल कलाम बायोग्राफी पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करे और इस पीडीऍफ़ को अपने डिवाइस में सेव कर ले।

Conclusion-

तो दोस्तों उम्मीद है आपको अब तक अब्दुल कलाम जी की जीवनी और Abdul Kalam Story in Hindi के बारे में पता चल गया होगा। आशा है आपको इस पोस्ट में उपलब्ध Abdul Kalam Jivan Parichay Pdf को Download करने में कोई भी समस्या नहीं रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट में उपलब्ध Abdul Kalam Biography in Hindi PDF Download करने में कोई भी समस्या आ रही है तो कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles:-

Leave a Comment