Number System PDF in Hindi | संख्या पद्धति नोट्स (2024)

नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको Number System PDF in Hindi निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाने जा रहे है, जिसे आप पोस्ट में दिए गए Download Link पर क्लिक करके आसानी से फ्री में Download कर सकते है।

गणित विषय में संख्या पद्धति के ज्ञान का बोध होना आवश्यक है। सामान्यतः Number System वह पद्धति है, जिसके अंतर्गत गणितीय संख्याओं को लिखने के तरीके एवं उनके नामकरण के सुव्यवस्थित नियमों को सुव्यवस्थित तरीके से विस्तार पूर्वक समझाया गया है।

भारत में आयजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में संख्या पद्धति से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते है। यदि आप संख्या पद्धति के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े, जिसके अंतर्गत आप निःशुल्क रूप से Number System PDF हिंदी भाषा में Download कर सकते है।

PDF in Hindi Number System PDF in Hindi
Language Hindi
Category Education
PDF Size 6.4 MB
Total Pages 13
Download Link Available
PDF Source Drishtiias.com
Note - Number System PDF in Hindi Free Download करने के लिए नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करे। 

Number System PDF in Hindi | संख्या पद्धति के प्रकार

Number System PDF in Hindi
  1. प्राकृतिक संख्या
  2. सम सँख्या
  3. विषम संख्या
  4. पूर्णांक संख्या
  5. पूर्ण संख्या
  6. भाज्य संख्या
  7. अभाज्य संख्या
  8. सह अभाज्य संख्या
  9. परिमेय संख्या
  10. अपरिमेय संख्या
  11. वास्तविक संख्या
  12. अवास्तविक संख्या

अब हम एक-एक करके इनके बारे में विस्तार पूर्वक जान लेते है, जो कि निम्न है –

1. प्राकृतिक संख्या / प्राकृत संख्या

1 से शुरु होकर अनंत तक चलने वाली संख्याओं को प्राकृत संख्या कहा जाता है। सामान्यतः सबसे छोटी प्राकृत संख्या 1 है, जबकि सबसे बड़ी प्राकृत संख्या अनंत है।

प्राकृतिक संख्या को “N” से प्रदर्शित किया जाता है, जिसका उपयोग सदैव ही वस्तुओ को गिनने में किया जाता है।

जैसे – 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 ……………………….. अनंत

महत्वपूर्ण बिंदु –

  • शून्य (0) एक प्राकृत संख्या नहीं है, क्योकि प्राकृत संख्या की शुरुआत हमेशा 1 से होती है।
  • शून्य के अतिरिक्त ऋणात्मक संख्या और दशमलव तथा भिन्नों के रूप में संख्याएँ भी प्राकृत संख्या नहीं है।
  • पहली दस प्राकृत संख्याएँ 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तथा 10 है।
  • सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ होती है, लेकिन सभी पूर्ण संख्याएँ प्राकृत संख्या नहीं होती है।
  • सबसे छोटी प्राकृत संख्या 1 है।

2. पूर्ण संख्या

प्राकृत सँख्या में जब शून्य को सम्मिलित किया जाता है, तो प्राप्त सँख्या पूर्ण संख्या कहलाती है।

जैसे – 0, 1, 2, 3, 4, …… इत्यादि।

महत्वपूर्ण बिंदु –

  • शून्य सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
  • सबसे बड़ी पूर्ण संख्या निश्चित नहीं है।
  • इसे “W” से दर्शाया जाता है।

3. सम संख्या

ऐसी प्राकृत संख्याये जो 2 से पूर्णतः विभाजित होती हो, सम संख्या कहलाती है।

जैसे – 0, 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14 …

महत्वपूर्ण बिंदु –

  • सबसे छोटी सम संख्या- 0

4. विषम संख्या

वे संख्याए जो 2 से पूरी-पूरी बार विभाजित नहीं होती है, तथा शेषफल 1 बचे, विषम संख्या कहलाती है।

जैसे – 1, , 3, , 5, 7, 9, 11

5. पूर्णांक संख्या

जब प्राकृत संख्या में शून्य के अलावा ऋणात्मक संख्याओं को सम्मिलत कर लिया जाता है, तो प्राप्त संख्याओं को पूर्णांक संख्या कहा जाता है।

जैसे -2, -1, 0, 1, 2, 3, 4 ………

नोट – शून्य न ही धनात्मक पूर्णांक है और न ही ऋणात्मक पूर्णांक है।

यदि आप संख्या पद्धति के बारे में और अधिक विस्तार पूर्वक जानना चाहते है तो पोस्ट में दिए गए Download बटन पर क्लिक करके Download कर सकते है और बिना इंटरनेट की सहायता से इस PDF से अध्ययन कर सकते है।

सबसे छोटी-बड़ी सँख्या

  • एक अंक की सबसे छोटी संख्या – 1
  • एक अंक की सबसे बड़ी संख्या – 9
  • दो अंक की सबसे छोटी संख्या – 10
  • दो अंक की सबसे बड़ी संख्या – 99
  • तीन अंक की सबसे छोटी संख्या – 100
  • तीन अंक की सबसे बड़ी संख्या – 999
  • चार अंक की सबसे छोटी संख्या – 1000
  • चार अंक की सबसे बड़ी संख्या – 9999
  • पांच अंक की सबसे छोटी संख्या – 10000
  • पांच अंक की सबसे बड़ी संख्या – 99999
  • छः अंको की सबसे छोटी संख्या – 100000
  • छः अंको की सबसे बड़ी संख्या – 999999

अब हम संख्या पद्धति से कुछ महत्वपुर्ण सवाल जवाब के बारे में जान लेते है, जो कुछ इस प्रकार है –

FAQs : Number System in Hindi PDF

Number System PDF in Hindi Free Download कैसे करे?

यदि आप संख्या पद्धति PDF निःशुल्क रूप से Download करना चाहते है तो पोस्ट मे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके आसानी से फ्री में Download कर सकते है।

संख्या पद्धति के नियम क्या है?

संख्या पद्धति के मुख्य रूप से तीन नियम है – 1 प्रत्येक प्राकृत संख्या एक पूर्ण संख्या होती है। (ii) प्रत्येक पूर्णांक एक पूर्ण संख्या होती है। (iii) प्रत्येक परिमेय संख्या एक पूर्ण संख्या होती है ।

अपरिमेय संख्या कौन कौन से हैं?

अपरिमेय संख्याए वे संख्याए होती है, जिन्हे P / Q के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उदहारण के लिए π ,√2 ,√5…… इत्यादि

Conclusion :-

इस पोस्ट में Number System PDF in Hindi निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाई गयी है। उम्मीद करते है कि Number System Notes PDF in Hindi Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई होगी।

आशा करते है कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको Number System Formula in Hindi PDF Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट को सोशल मीडिया के जरिये अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, ताकि वे भी संख्या पद्धति के बारे में विस्तार पूर्वक जान पाए।

Download More PDF :-

Leave a Comment