Case Study File For B ed in Hindi PDF Download Free [2024]

आज की इस पोस्ट में हम आपको Case Study File For B ed in Hindi PDF मुफ्त में उपलब्ध करवाने वाले है, जिसे आप पोस्ट में दिए गए Download Link की सहायता से आसानी से Download कर सकते है।

दोस्तों जब आप भी अध्यापक बनने के लिए बीएड में प्रवेश लेते है और जब आप शिक्षण के दौरान आपको इंटरशिप के तहत विद्यालयों में पढ़ाने के लिए जाना होता है।

इंटरशिप के दौरान आपको Case Study बनानी पढ़ती है तो बहुत सारे छात्रों को Case Study के बारे में मालूम नहीं होता है इसको किस प्रकार से तैयार करते है और केस स्टडी क्या है? तो आज की पोस्ट आप लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

क्योकि आज की पोस्ट में Case Study In Hindi Pdf के Format के बारे में विस्तार से जानने वाले है और आपकी सुविधा के लिए Case Study Pdf In Hindi फाइल उपलब्ध कराने वाले है।

Case Study File For B ed in Hindi PDF Overview

Case Study File For B ed in Hindi PDF
PDF Title Case Study File in Hindi PDF
LanguageHindi
Category General
Pdf Size 4 MB
Total Pages11
Download LinkAvailable

Case Study File क्या होती है

तो दोस्तों सबसे पहले जान लेते है की Case Study होती क्या है और इसको बनाते वक्त किन-किन बिन्दुओ का ध्यान रखा जाता है। Case Study में आपको जिस विद्यालय में इंटरशिप मिली है उस विद्यालय के किसी एक छात्र के ऊपर तैयार करनी पढ़ती है।

Case Study में जिस छात्र का चुनाव किया है उस छात्र की कार्यविधि को नॉट करना होता है जैसे – छात्र के विचार, छात्र के द्वारा अपने मित्रो से वार्ता, माता-पिता से वार्ता, छात्र की किसी चीज में सबसे ज्यादा रूचि है और छात्र के द्वारा भविष्य के बारे में क्या सोचता है इन बिन्दुओ को Case Study डायरी में नॉट करना होता है।

इस डायरी में छात्र के सकारात्मक विचारो को ही नॉट करना पड़ता है। आपका उस छात्र के प्रति क्या अनुमान है उनको भी नॉट करना पढ़ता है।

Case Study Format in Hindi PDF

दोस्तों अब जान लेते है की Case Study Format किस प्रकार से तैयार किया जाता है।

Case Study फॉर्मेट में सर्वप्रथम छात्र की सामान्य जानकारी नॉट करनी पढ़ती है। सामान्य जानकारी में नाम, पिताजी का नाम, लिंग और कक्षा को लिखना होता है। उस छात्र का फोटो भी लगा सकते हो।

विद्यार्थी स्वयं के विचार

इसमें किसी विद्यार्थी को आपके द्वारा कोई प्रश्न पूछे जाते है तब उस विद्यार्थी के द्वारा स्वयं के क्या विचार है वह बोलता है इसको हम एक उदाहरण के माध्यम से समझते है जैसे – जब आपके किसी छात्र को सवाल किया की आपको पढाई करना पसंद है या नहीं, तब छात्र के द्वारा जवाब दिया जाता है की मुचे पढाई करना पसंद है और में अपनी अच्छा से रोज पढ़ने आता हूँ।

में पढाई करके राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दूंगा। पढाई करके अपने सपनो को पूरा करूंगा और अपने माता-पिता की सेवा करूँगा। मेरे माता-पिता के जो सपने है उनको भी पूरा करूँगा।

में अपने गुरुरी का हमेशा सम्मान करता हूँ क्योकि उनके द्वारा ही मुझे सही मार्गदर्शन मिला है उन्होंने हमेशा मेरी कठिनाई में साथ दिया है। में पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी भाग लेता हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है। जब कभी भी मेरे पास खाली समय होता है तब में खेलने चले जाता हूँ।

Student के Friends से बातचीत

इसमें उस छात्र के मित्रो से बातचीत करके उसके स्वभाव के बारे में जानना है जैसे – रमेश के कोई मित्र है जब हम रमेश के मित्रो को उसके बारे में पूछेंगे की रमेश का बर्ताव केसा है यह आप सभी से किस प्रकार व्यवहार करता है या फिर आप लोगो से झगड़ता तो नहीं है।

इन सवालों के जवाब में हम यह लिख सकते है की रमेश हमारे साथ काफी समय बीतता है और हमेशा मजाक करता है। कभी भी किसी बात पर गुस्सा नहीं करता है। हमारे साथ खेलता भी है।

अपने से अपने बड़े व्यक्तियों का सम्मान करता है कभी भी किसी से दुर्व्यवहार नहीं करता है। विद्यालय में समय पर आ जाता है और पढाई में भी होशियार है जब कभी भी हमें पढाई संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसका हल बताने से कभी मना नहीं करता है। विद्यालय के कार्यो को करने में भी रूचि लेता है।

Student के Parents से बातचीत

इस बिंदु में विद्यार्थी के माता-पिता का नाम बताते हुए यह बताना है की वे क्या कार्य करते है और उनको छात्र के बारे में निम्न प्रकार के प्रश्न करने है और उनके द्वारा क्या उत्तर दिए जाते है उनको नॉट करना होता है प्रश्न निम्न प्रकार के हो सकते है-

  • आपके परिवार की कुल वार्षिक आय?
  • परिवार के आय का मुख्य स्रोत?
  • क्या बालक चंचल प्रवृत्ति का है ?
  • परिवार के पास अपना स्वयं का घर है या किराये पर रहते है?
  • क्या बालक कभी भयभीत रहता है?
  • क्या बालक शांत प्रवृत्ति का है?
  • क्या परिवार के अपने पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे हैं?
  • Student के परिवार की समाज में स्थिति कैसी है?
  • क्या बालक दिन भर मायूस और उदास रहता है?
  • क्या बालक जल्दी क्रोधित हो जाता है?
  • क्या बालक जिम्मेदारी के काम से कतराता है?
  • क्या बालक को उसके शिक्षक पसंद करते हैं?
  • क्या बालक काम शीघ्रता से करता है?
  • क्या बालक जिद्दी प्रकृति का है?
  • क्या बालक प्रत्येक आज्ञा का पालन करता है?
  • क्या बालक को अकेला रहना पसंद है?
  • क्या बालक का अपने विद्यालय में समान है ?
  • क्या बालक अपने परिवार में अपने आप को दुखी मानता है?
  • क्या बालक अपने मित्रों के साथ बाहर खेलने जाता है? 
  • क्या बालक को अपने अभिभावकों से पूर्ण सम्मान मिलता है ?
  • क्या बालक नए-नए लोगों से जल्दी मित्रता कर लेता है?

इस प्रकार विद्यार्थी के माता-पिता से मानक प्रश्नावली करने पर पता चलता है कि बालक की प्रवृत्ति किस प्रकार की है। शिक्षक को उस पर कितना ध्यान देने की आवश्यकता है। 

छात्र की अभिरुचि से सम्बंधित जानकारी

बिंदु में छात्र की किस-किस में रूचि है इसके बारे में पूछना होता है जैसे आपको कोनसा खेल खेलना पसंद है? आप किस विषय को पढ़ने में सबसे ज्यादा रूचि लेते हो? भविष्य में क्या करना चाहते हो ? ऐसे ही अन्य प्रश्न पूछकर छात्र की अभिरुचि के बारे में लिखना होता है।

छात्र की भावी कल्पना

इस बिंदु में छात्र अपने भविष्य के बारे में किस प्रकार की कल्पना करता है और भविष्य में उसका क्या लक्ष्य है इसके बारे में लिखना होता है। इसमें राष्ट्र के प्रति अपना किस प्रकार का योगदान देगा इसके बारे में भी लिख सकते है।

छात्र के भविष्य के लिए की गई तैयारी

इसमें छात्र के द्वारा भविष्य के लिए किस प्रकार की तैयारी की है और क्या तैयारी कर रहा है इसके बारे में लिखना होता है।

प्राप्त उत्तरों से निष्कर्ष

यह इस Case Study का अंतिम बिंदु है इसमें हमारे द्वारा तैयार की गई Case Study के क्या परिणाम मिले इसके बारे में लिखना होता है और छात्र के व्यवहार में परिवर्तन के लिए शिक्षकों को क्या प्रयास करना चाहिए इसके बारे में लिखना होता है। इस बिंदु में आप इन महत्वपूर्ण प्रकरण को जोड़कर उनके बारे में लिखना होता है जैसे – शिक्षक रुचि, समस्या, कारण और सुझाव को शामिल करना होता है।

Conclusion:-

दोस्तों उम्मीद करता हूँ की Case Study File For B ed in Hindi PDF Download करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई होगी और Case Study File For Bed in Hindi के फॉर्मेट के बारे में भी अच्छे से समझ में आ गया होगा।

अगर Case Study File For B ed in Hindi Pdf Download करने में किसी प्रकार की कोई समस्या हुई हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताए। हमारे द्वारा शेयर की गई जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Download More PDFs:-

Leave a Comment