श्रीमद्भागवत गीता | Bhagwat Geeta in Hindi PDF Download Free

आज की इस पोस्ट में हम आपको Bhagwat Geeta in Hindi PDF मुफ्त में उपलब्ध करवाने वाले है, जिसे आप पोस्ट में दिए गए Download Link की सहायता से आसानी से Download कर सकते है।

श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र ग्रन्थ माना गया है। इस ग्रन्थ में सभी वेदों का सार निहित है। साथ ही गीता में महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का संकलन शामिल है। गीता में कुल 18 अध्याय के साथ 700 श्लोक है, जिसका अपना अलग-अलग महत्व है।

इस पोस्ट में हम आपको भागवत गीता Pdf फॉर्मेट में उपलब्ध करवाने जा रहे है, साथ ही भागवत गीता से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। यदि आप श्रीमद्भागवत गीता से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।

Bhagwat Geeta in Hindi PDF Details

PDF Title Bhagwat Geeta in Hindi PDF
Language Hindi
Category Religion
Total Pages 256
Pdf Size 0.4 MB
Download LinkAvailable
NOTE - Bhagwat Geeta in Hindi PDF Free Download करने के लिए नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करें। 

श्रीमद्भागवत गीता जी की महिमा

Bhagwat Geeta in Hindi PDF

भागवत गीता की रचना वेदव्यास जी के द्वारा की गयी थी। ऐसा माना जाता है कि आज से लगभग 5000 ईसा पूर्व महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे। इन उपदेशों को गीता में संकलित किया गया है। यदि आप इन उपदेशो को अपने जीवन में अपनाते है तो यह आपके जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करते है।

वास्तव में श्रीमद्भागवत माहातम्य वाणी द्वारा वर्णन करने के लिए किसी का भी सामर्थ्य नहीं है, क्योकि यह एक परम् रहस्यमय ग्रन्थ है। भगवत गीता में सम्पूर्ण वेदो का सार संकलित किया गया है। इस ग्रन्थ की संस्कृत इतनी सरल और सुंदर है यदि आप इसका थोड़ा-सा भी प्रयास करते है, तो आप इसे सहजता से समझ सकते है।

भागवत गीता का आशय इतना गंभीर माना गया है कि मनुष्य अपने आजीवन निरंतर अभ्यास करते रहने के बाद भी इसके सम्पूर्ण ज्ञान को अर्जित नहीं कर सकता। जिसका मुख्य कारण इसमें प्रतिदिन नए-नए भाव उत्पन्न रहते है, जिसके फलस्वरूप यह सदैव नवीन बना रहती है।

इस ग्रन्थ को एकाग्रचित होकर पढ़ा जाये तो, इसमें प्रत्येक पद में परम् रहस्य भरा हुआ प्रतीत होता है। भागवत गीता में भगवान के गुण, प्रभाव और मर्मका वर्णन बहुत ही रोचक तरीके से किया गया है, वैसा दूसरे ग्रन्थ में मिलना बहुत ही कठिन है। क्योकि प्रायः ग्रंथो में कुछ न कुछ सांसारिक विषय मिला रहता है।

भागवत गीता का महत्व

भागवत गीता को हिन्दू धर्म का सबसे शक्तिशाली और पवित्र ग्रन्थ माना गया है। यदि आप गीता का पाठ करते है, तो आपको अपने जीवन में सच और झूठ, ईश्वर और जीव, अच्छे और बुरे का ज्ञान हो जाता है। साथ ही आप आपके अंदर का आत्मविश्वास दुगुना हो जाता है, जिसके फलस्वरूप आप निडरता पूर्वक अपने कर्म पथ की ओर अग्रसर होते है।

यदि आप रोजाना गीता के ज्ञान को पढ़ते है, तो आपके आंतरिक मन में निहित नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और आप में एक नए प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

भागवत गीता का निरंतर पाठ करने से आपको निम्न फायदे होते है –

1. जो मनुष्य शुद्धचित्त होकर प्रेमपूर्वक इस पवित्र गीता शास्त्र का का रोजाना पाठ करता है, वह भय और शोक आदि से दूर रहता है और विष्णु धाम को प्राप्त कर लेता है।

2. जो मनुष्य निरंतर गीता का पाठ करता है और प्राणायाम में तत्पर रहता है, तो उसके द्वारा किये गए इस जन्म के साथ-साथ पूर्वजन्म के सारे पाप निःसंदेह नष्ट हो जाते है।

3. जल के द्वारा किया हुआ स्नान मनुष्य के केवल शारीरिक मल का नशा करता है, परन्तु यदि वह गीता ज्ञान का स्नान करता है, तो उसके सारे सांसारिक मल का नाश हो जाता है अर्थात सभी दुःख दर्द और पाप दूर हो जाते है।

4. यदि मनुष्य कमलनाभ भगवान विष्णु के मुख से प्रकट हुई गीता का ही भलीभांति पाठ कर लेता है, तो उसे दूसरे शास्त्रों को विस्तारपूर्वक पढ़ने का कोई अभिप्राय नहीं है। अतः आप इसी ग्रन्थ में सभी ग्रंथो के ज्ञान को अर्जित कर सकते है।

5. यदि मनुष्य भगवान श्री कृष्ण के मुख से प्रकट हुए महाभारत काल के इस अमृत रूपी गीता ज्ञान को पी लेता है, तो उसे इस संसार में बार-बार जन्म नहीं लेना पड़ता है।

6. गीता में कहा गया है कि सम्पूर्ण उपनिषद गौ के समान है, श्री कृष्ण इस गौ को दुहने वाले है और अर्जुन इस गौ का बछड़ा है तथा गौ का अमृत रूपी दूध ही गीता का ज्ञान है, जिसका उपभोग करने का सौभाग्य शुद्ध बुद्धिवाले मनुष्य को प्राप्त होता है।

FAQs : Bhagwat Geeta PDF

भगवद गीता से हम क्या सीखते हैं?

गीता में आत्मा, परमात्मा, भक्ति, कर्म, जीवन आदि का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। गीता से हमे यह ज्ञान प्राप्त होता है कि हमे सदैव ही अपने काम और कर्म पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही हमे अपने आप में विश्वास होना चाहिए कि हमारे द्वारा किये जा रहे कर्म से हमे एक न एक दिन उसका फल अवश्य मिलेगा।

भगवत गीता कब पढ़ना चाहिए?

भागवत गीता का पाठ करने के लिए कोई निश्चित समयावधि नहीं रखी गयी है, आप जब चाहे इसका पाठ कर सकते है। लेकिन यदि आप इसका पाठ प्रातःकाल में करते है, तो यह समय गीता का पाठ करने का अति उत्तम समय माना जाता है। क्योकि गीता सबसे पवित्र ग्रन्थ है इसलिए इस ग्रन्थ को गंदे हाथो से नहीं छूना चाहिए।

गीता का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय कौन सा है?

18 वें अध्याय को गीता का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय माना गया है, क्योकि इसमें गीता के समस्त उपदेशो का सार और उपसंहार निहित है।

Bhagwat Geeta in Hindi PDF कैसे Download करें?

भागवत गीता Pdf फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए पोस्ट में दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आसानी से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।

Conclusion:-

इस पोस्ट में Bhagwat Geeta in Hindi PDF मुफ्त में उपलब्ध करवाई गयी है। साथ ही गीता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। उम्मीद करते है कि Bhagwat Gita Pdf in Hindi Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई होगी।

यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको Bhagwat Geeta Yatharoop in Hindi Pdf Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, ताकि वे भी अपने जीवन में गीता ग्रन्थ के उपदेशो से ज्ञान अर्जित कर सकें।

Download More PDF:-

Leave a Comment