Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF Download | श्री हनुमान चालीसा

जय श्री राम दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको श्री हनुमान चालीसा के लिरिक्स उपलब्ध करवाने वाले है साथ ही Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF का Download लिंक भी उपलब्ध करवाने वाले है।

अगर आप हनुमान जी के भक्त है और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते है तो आप इस पोस्ट में दिए डाउनलोड लिंक की मदद से आसानी से Hanuman Chalisa Hindi Lyrics PDF Download कर सकते है।

इस पोस्ट में हम आपको श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स उपलब्ध करवाने के साथ साथ उनका अर्थ भी बताने वाले है जिससे आप हनुमान चालीसा के पुरे अर्थ को अच्छे से समझ सकते है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Hanuman Chalisa in Hindi PDF Overview

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF

हनुमान चालीसा पीडीऍफ़ की सामान्य जानकारी जैसे साइज, कुल पेज और डाउनलोड लिंक की उपलब्धता जैसी जानकारी आप निम्न्लिखित सारणी से प्राप्त कर सकते है।

PDF Title Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Category Religion
Language Hindi & English
PDF Size 24 KB
Total Pages 3
Download Link Available
Note - दोस्तों अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए Hanuman Chalisa Lyrics PDF Download करना चाहते है तो नीचे दिए गए Download लिंक पर क्लिक करे। 

Hanuman Chalisa Hindi and English

Hanuman Chalisa PDF | हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में

नीचे हमने आपको श्री हनुमान चालीसा पाठ के हिंदी लिरिक्स उपलब्ध करवाए है। अगर आप Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF का अर्थ जानना चाहते है तो पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े।

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार
बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥१॥

राम दूत अतुलित बल धामा
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥२॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी
कुमति निवार सुमति के संगी॥३॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुंडल कुँचित केसा॥४॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजे
काँधे मूँज जनेऊ साजे॥५॥

शंकर सुवन केसरी नंदन
तेज प्रताप महा जगवंदन॥६॥

विद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर॥७॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मनबसिया॥८॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा
विकट रूप धरि लंक जरावा॥९॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे
रामचंद्र के काज सवाँरे॥१०॥

लाय सजीवन लखन जियाए
श्री रघुबीर हरषि उर लाए॥११॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई॥१२॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावै
अस कहि श्रीपति कंठ लगावै॥१३॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा॥१४॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥१५॥

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा
राम मिलाय राज पद दीन्हा॥१६॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना
लंकेश्वर भये सब जग जाना॥१७॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू
लिल्यो ताहि मधुर फ़ल जानू॥१८॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही
जलधि लाँघि गए अचरज नाही॥१९॥

दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥२०॥

राम दुआरे तुम रखवारे
होत ना आज्ञा बिनु पैसारे॥२१॥

सब सुख लहैं तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहु को डरना॥२२॥

आपन तेज सम्हारो आपै
तीनों लोक हाँक तै कापै॥२३॥

भूत पिशाच निकट नहि आवै
महावीर जब नाम सुनावै॥२४॥

नासै रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥२५॥

संकट तै हनुमान छुडावै
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥२६॥

सब पर राम तपस्वी राजा
तिनके काज सकल तुम साजा॥२७॥

और मनोरथ जो कोई लावै
सोई अमित जीवन फल पावै॥२८॥

चारों जुग परताप तुम्हारा
है परसिद्ध जगत उजियारा॥२९॥

साधु संत के तुम रखवारे
असुर निकंदन राम दुलारे॥३०॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता॥३१॥

राम रसायन तुम्हरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा॥३२॥

तुम्हरे भजन राम को पावै
जनम जनम के दुख बिसरावै॥३३॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥३४॥

और देवता चित्त ना धरई
हनुमत सेई सर्व सुख करई॥३५॥

संकट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥३६॥

जै जै जै हनुमान गुसाईँ
कृपा करहु गुरु देव की नाई॥३७॥

जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बंदि महा सुख होई॥३८॥

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा
होय सिद्ध साखी गौरीसा॥३९॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥४०॥

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

Hanuman Chalisa PDF | Hanuman Chalisa Lyrics in English

Below we have given you the English lyrics of Shri Hanuman Chalisa. If you want to know the meaning of these lyrics, then definitely read the post completely. If you want to download Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF then click on the above download link.

॥ Doha ॥

Shri guru charan saroj raj neej manu mukur sudhari ।
Baranu raghubar bimal jasu jo dayaku phal chari ॥

Buddhi heen tanu janike sumero pavan kumar ।
Bal buddhi bidya deu mohi harau kales bikar ॥

॥ Chaupayee ॥

Jai Hanuman gyan gun sagar ।
Jai kapis tihu lok ujagar ॥01॥

Ram doot atulit bal dhama ।
Anjaani-putra pavan sut nama ॥02॥

Mahabir bikram Bajrangi ।
Kumati nivar sumati ke sangi ॥03॥

Kanchan baran biraj subesa ।
Kanan kundal kunchit kesa ॥04॥

Hath bajra aur dhvaja biraje ।
Kaandhe munj janeu saje ॥05॥

Sankar suvan Kesari nandan ।
Tej pratap maha jag bandan ॥06॥

Bidyavaan guni ati chatur ।
Ram kaj karibe ko aatur ॥07॥

Prabhu charitra sunibe-ko rasiya ।
Ram Lakhan Sita maan basiya ॥08॥

Sukshma roop dhari Siyahi dikhava ।
Bikat roop dhari Lank jarava ॥09॥

Bhim roop dhari asur sahare ।
Ramachandra ke kaj savare ॥10॥

Laye sanjivan Lakhan jiyaye ।
Shri Raghuvir harashi ur laye ॥11॥

Raghupati kinhi bahut badhaee ।
Tum mam priye Bharat-hi-sam bhai ॥12॥

Sahas badan tumharo jas gaave ।
Asa-kahi Shripati kantha lagave ॥13॥

Sankadik brahmadi munisa ।
Narad-sarad sahit ahisa ॥14॥

Jum Kuber digpaal jaha teh ।
Kabi Kovid kahi sake kahan teh ॥15॥

Tum upkar Sugreevahi keenha ।
Ram milaye rajpad deenha ॥16॥

Tumharo mantra Vibhishan maana ।
Lankeshvar bhaye sab jag jana ॥17॥

Yug sahastra jojan par bhanu ।
Leelyo tahi madhur phaal janu ॥18॥

Prabhu mudrika meli mukh mahi ।
Jaladi langhi gaye achraj nahi ॥19॥

Durgaam kaj jagat ke jete ।
Sugam anugraha tumhre tete ॥20॥

Ram duwaare tum rakhvare ।
Hoat na adyna binu paisare ॥21॥

Sab sukh lahe tumhari sarna ।
Tum rakshak kahu ko darna ॥22॥

Aapan tej samharo aape ।
Teenho lok hank teh kanpe ॥23॥

Bhoot pisaach nikat nahin aave ।
Mahabir jab naam sunave ॥24॥

Nase rog hare sab peera ।
Japat nirantar Hanumant beera ॥25॥

Sankat se Hanuman chudave ।
Man karam bachan dyan jo lave ॥26॥

Sab par Ram tapasvee raja ।
Teen ke kaj sakal tum saja ॥27॥

Aur manorath jo koi lave ।
Sohi amit jeevan phal pave ॥28॥

Charo yug partap tumhara ।
Hai parasiddha jagat ujiyara ॥29॥

Sadhu sant ke tum rakhware ।
Asur nikanandan Ram dulare ॥30॥

Ashta-sidhi nav nidhi ke daata ।
Asabar deen Janki mata ॥31॥

Ram rasayan tumhare pasa ।
Sada raho Raghupati ke dasa ॥32॥

Tumhare bhajan Ram ko paave ।
Janam-janam ke dukh bisrave ॥33॥

Anth-kaal Raghubar pur jaee ।
Jaha janma Hari-bhakht kahaee ॥34॥

Aur devta chitta na dharaee ।
Hanumanth se he sarba sukh karaee ॥35॥

Sankat kate-mite sab peera ।
Jo sumire Hanumat balbeera ॥36॥

Jai Jai Jai Hanuman gosaee ।
Krupa karahu gurudev ki naee ॥37॥

Jo sath baar paath kar koi ।
Chuthee bandhi maha sukh hoee ॥38॥

Jo yaha padhe Hanuman Chalisa ।
Hoye Siddhi Sakhi Gaurisa ॥39॥

Tulsidas sada Hari chera ।
Keeje nath hridaye maha dera ॥40॥

॥ Doha ॥

Pavan tanay sankat harana mangal murti roop ।
Ram Lakhan Sita sahit hriday basau sur bhuup ॥

श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी अनुवाद सहित

नीचे आप Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF के सभी चौपाइयो का हिंदी अनुवाद जान सकते है।

 दोहा

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि |

बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ||

 हिंदी अनुवाद -  “श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला हे।”

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार |

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार ||

हिंदी अनुवाद -  “हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूँ। आप तो जानते ही हैं, कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुःखों व दोषों का नाश कर दीजिए।”

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर,

जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥1॥

हिंदी अनुवाद -  “श्री हनुमान जी! आपकी जय हो। आपका ज्ञान और गुण अथाह है। हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है।”

राम दूत अतुलित बलधामा,

अंजनी पुत्र पवन सुत नामा॥2॥

हिंदी अनुवाद -  “हे पवनसुत अंजनी नंदन! आपके समान दूसरा बलवान नहीं है।”

महावीर विक्रम बजरंगी,

कुमति निवार सुमति के संगी॥3॥

हिंदी अनुवाद -  “हे महावीर बजरंग बली!आप विशेष पराक्रम वाले है। आप खराब बुद्धि को दूर करते है, और अच्छी बुद्धि वालो के साथी, सहायक है।”

कंचन बरन बिराज सुबेसा,

कानन कुण्डल कुंचित केसा॥4॥

हिंदी अनुवाद -  “आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।”

हाथ ब्रज और ध्वजा विराजे,

काँधे मूँज जनेऊ साजै॥5॥

हिंदी अनुवाद -  “आपके हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है।”

शंकर सुवन केसरी नंदन,

तेज प्रताप महा जग वंदन॥6॥

हिंदी अनुवाद -   “हे शंकर के अवतार!हे केसरी नंदन आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर में वन्दना होती है।”

विद्यावान गुणी अति चातुर,

राम काज करिबे को आतुर॥7॥

हिंदी अनुवाद -   “आप प्रकान्ड विद्या निधान है, गुणवान और अत्यन्त कार्य कुशल होकर श्री राम काज करने के लिए आतुर रहते है।”

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया,

राम लखन सीता मन बसिया॥8॥

हिंदी अनुवाद -   “आप श्री राम चरित सुनने में आनन्द रस लेते है।श्री राम, सीता और लखन आपके हृदय में बसे रहते है।”

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा,

बिकट रूप धरि लंक जरावा॥9॥

हिंदी अनुवाद -  “आपने अपना बहुत छोटा रूप धारण करके सीता जी को दिखलाया और भयंकर रूप करके लंका को जलाया।”

भीम रूप धरि असुर संहारे,

रामचन्द्र के काज संवारे॥10॥

हिंदी अनुवाद -   “आपने विकराल रूप धारण करके राक्षसों को मारा और श्री रामचन्द्र जी के उद्देश्यों को सफल कराया।”

लाय सजीवन लखन जियाये,

श्री रघुवीर हरषि उर लाये॥11॥

हिंदी अनुवाद -  “आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जिलाया जिससे श्री रघुवीर ने हर्षित होकर आपको हृदय से लगा लिया।”

रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई,

तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥12॥

हिंदी अनुवाद -  “श्री रामचन्द्र ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा की तुम मेरे भरत जैसे प्यारे भाई हो।”

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं,

अस कहि श्री पति कंठ लगावैं॥13॥

हिंदी अनुवाद -   “श्री राम ने आपको यह कहकर हृदय से लगा लिया की तुम्हारा यश हजार मुख से सराहनीय है।”

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा,

नारद, सारद सहित अहीसा॥14॥

हिंदी अनुवाद -   “श्री सनक, श्री सनातन, श्री सनन्दन, श्री सनत्कुमार आदि मुनि ब्रह्मा आदि देवता नारद जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सब आपका गुण गान करते है।”

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते,

कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥15॥

हिंदी अनुवाद -   “यमराज, कुबेर आदि सब दिशाओं के रक्षक, कवि विद्वान, पंडित या कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते।”

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा,

राम मिलाय राजपद दीन्हा॥16॥

हिंदी अनुवाद -   “आपने सुग्रीव जी को श्रीराम से मिलाकर उपकार किया , जिसके कारण वे राजा बने।”

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना,

लंकेस्वर भए सब जग जाना॥17॥

हिंदी अनुवाद -   “आपके उपदेश का विभीषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है।”

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू,

लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥18॥

हिंदी अनुवाद -   “जो सूर्य इतने योजन दूरी पर है की उस पर पहुँचने के लिए हजार युग लगे।दो हजार योजन की दूरी पर स्थित सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया।”

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि,

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥19॥

हिंदी अनुवाद -   “आपने श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुँह में रखकर समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।”

दुर्गम काज जगत के जेते,

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥20॥

हिंदी अनुवाद -   “संसार में जितने भी कठिन से कठिन काम हो, वो आपकी कृपा से सहज हो जाते है।”

राम दुआरे तुम रखवारे,

होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥21॥

हिंदी अनुवाद -  “श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, जिसमें आपकी आज्ञा बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता अर्थात आपकी प्रसन्नता के बिना राम कृपा दुर्लभ है।”

सब सुख लहै तुम्हारी सरना,

तुम रक्षक काहू को डरना ॥22॥

हिंदी अनुवाद -  “जो भी आपकी शरण में आते है, उस सभी को आन्नद प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता।”

आपन तेज सम्हारो आपै,

तीनों लोक हाँक ते काँपै॥23॥

हिंदी अनुवाद -  “आपके सिवाय आपके वेग को कोई नहीं रोक सकता, आपकी गर्जना से तीनों लोक काँप जाते है।”

भूत पिशाच निकट नहिं आवै,

महावीर जब नाम सुनावै॥24॥

हिंदी अनुवाद -   “जहाँ महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहाँ भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते।”

नासै रोग हरै सब पीरा,

जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥25॥

हिंदी अनुवाद -  “वीर हनुमान जी!आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते है, और सब पीड़ा मिट जाती है।”

संकट तें हनुमान छुड़ावै,

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥26॥

हिंदी अनुवाद -  “हे हनुमान जी! विचार करने में, कर्म करने में और बोलने में, जिनका ध्यान आपमें रहता है, उनको सब संकटों से आप छुड़ाते है।”

सब पर राम तपस्वी राजा,

तिनके काज सकल तुम साजा॥27॥

हिंदी अनुवाद -  “तपस्वी राजा श्री रामचन्द्र जी सबसे श्रेष्ठ है, उनके सब कार्यों को आपने सहज में कर दिया।”

और मनोरथ जो कोइ लावै,

सोई अमित जीवन फल पावै॥28॥

हिंदी अनुवाद -  “जिस पर आपकी कृपा हो, वह कोई भी अभिलाषा करे तो उसे ऐसा फल मिलता है जिसकी जीवन में कोई सीमा नहीं होती।”

चारों जुग परताप तुम्हारा,

है परसिद्ध जगत उजियारा॥ 29॥

हिंदी अनुवाद -  “चारों युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर तथा कलियुग में आपका यश फैला हुआ है, जगत में आपकी कीर्ति सर्वत्र प्रकाशमान है।”

साधु सन्त के तुम रखवारे,

असुर निकंदन राम दुलारे॥30॥

हिंदी अनुवाद -  “हे श्री राम के दुलारे ! आप सज्जनों की रक्षा करते है और दुष्टों का नाश करते है।”

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,

अस बर दीन जानकी माता॥31॥

हिंदी अनुवाद - “आपको माता श्री जानकी से ऐसा वरदान मिला हुआ है, जिससे आप किसी को भी आठों सिद्धियां और नौ निधियां दे सकते है।”

राम रसायन तुम्हरे पासा,

सदा रहो रघुपति के दासा॥32॥

हिंदी अनुवाद -  “आप निरंतर श्री रघुनाथ जी की शरण में रहते है, जिससे आपके पास बुढ़ापा और असाध्य रोगों के नाश के लिए राम नाम औषधि है।”

तुम्हरे भजन राम को पावै,

जनम जनम के दुख बिसरावै॥33॥

हिंदी अनुवाद -  “आपका भजन करने से श्री राम जी प्राप्त होते है, और जन्म जन्मांतर के दुःख दूर होते है।”

अन्त काल रघुबर पुर जाई,

जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई॥ 34॥

हिंदी अनुवाद -  “अंत समय श्री रघुनाथ जी के धाम को जाते है और यदि फिर भी जन्म लेंगे तो भक्ति करेंगे और श्री राम भक्त कहलायेंगे।”

और देवता चित न धरई,

हनुमत सेई सर्व सुख करई॥35॥

हिंदी अनुवाद - “हे हनुमान जी!आपकी सेवा करने से सब प्रकार के सुख मिलते है, फिर अन्य किसी देवता की आवश्यकता नहीं रहती।”

संकट कटै मिटै सब पीरा,

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥36॥

हिंदी अनुवाद - “हे वीर हनुमान जी! जो आपका सुमिरन करता रहता है, उसके सब संकट कट जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है।”

जय जय जय हनुमान गोसाईं,

कृपा करहु गुरु देव की नाई॥37॥

हिंदी अनुवाद -  “हे स्वामी हनुमान जी!आपकी जय हो, जय हो, जय हो! आप मुझपर कृपालु श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए।”

जो सत बार पाठ कर कोई,

छुटहि बँदि महा सुख होई॥38॥

हिंदी अनुवाद -  “जो कोई इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बन्धनों से छुट जायेगा और उसे परमानन्द मिलेगा।”

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा,

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ 39॥

हिंदी अनुवाद - “भगवान शंकर ने यह हनुमान चालीसा लिखवाया, इसलिए वे साक्षी है, कि जो इसे पढ़ेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी।”

तुलसीदास सदा हरि चेरा,

कीजै नाथ हृदय मँह डेरा॥40॥

हिंदी अनुवाद -   “हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है।इसलिए आप उसके हृदय में निवास कीजिए।”

|| दोहा ||

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुरभुप॥

हिंदी अनुवाद -  “हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनन्द मंगलो के स्वरूप है। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए।”

Conclusion:- Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF:-

उम्मीद है आपको श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स का हिंदी अनुवाद अच्छे से समझ आ गया होगा और इस पोस्ट में उपलब्ध Hanuman Chalisa PDF भी आपको आसानी से उपलब्ध हो गयी होगी।

अगर हमारी यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हुई है तो इसे अपने अन्य साथी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट में उपलब्ध Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF Download करने में कोई भी समस्या आ रही है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Download More PDFs:-

Leave a Comment