Hast Rekha Book PDF [2024] Download Free

नमस्कार दोस्तों यदि आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए खास होने वाली है। आज की इस पोस्ट में हम आपको Hast Rekha Book Pdf निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाने जा रहे है, जिसे आप पोस्ट में दिए गए Download Link पर क्लिक करके आसानी से Download कर सकते है।

आज प्रत्येक मनुष्य सदैव ही अपने भविष्य को जानने के लिए प्रयत्नशील रहा है। उसके अंतर्मन में अज्ञात भविष्य को लेकर आशंका बनी रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके बीच एक ऐसी पुस्तक लेकर आये है, जिसे पढ़कर आप अपने भविष्य के बारे में जान पाएंगे।

इस पोस्ट में हस्त रेखा PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई गयी है। यदि आप अपने या किसी अन्य व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानना चाहते है तो पोस्ट में उपलब्ध पुस्तक का अध्ययन जरूर करे, जिसे पढ़कर आप भविष्य जानने के विभिन्न तरीको के बारे में जान पाएंगे।

Hast Rekha Book Pdf Details

PDF Title Hast Rekha Book Pdf
Language Hindi
Category Book
PDF Size 161 MB
Total Pages
Download Link Available
PDF Source
NOTE - Hast Rekha Book Pdf Free Download करने के लिए नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करे। 

Hast Rekha Book Pdf

Hast Rekha Book Pdf

परमात्मा ने मनुष्य को कुछ इस प्रकार तराशा है कि दुनिया के सभी वैज्ञानिक इसकी जटिलता को सुलझाने का भरपूर प्रयास कर रहे है, उसके बावजूद भी वे उनके उद्देश्यों में कामयाब नहीं हो पा रहे है। उन सभी का प्रयास मानव और मानवीय व्यवहारों को सुख पहुंचाना है।

लेकिन यह सुख मनुष्य को तभी प्राप्त हो सकता है, जब उसे उन सारे गोपनीय रहस्य के बारे में पता चल जाए, जो अचानक रूप से होने वाले है और उसके किये कराये पर पानी फेर दे। यह गोपनीय रहस्य उसका भविष्य ही है, जिसका उसे कुछ अता-पता नहीं होता है।

भविष्य एक ऐसा शब्द है, जो अपने आप में बहुत ही ज्यादा गोपनीय और जटिल है। विज्ञान के सभी प्रकार इस गोपनीयता को सुलझाने में लगे हुए है, लेकिन अभी तक इन्हे अपने इस उदेश्य में सफलता प्राप्त नहीं हुई है।

लेकिन सभी विद्वानों का मानना है कि यदि इस गोपनीयता पर प्रकाश डाल सकता है, तो वह है, समुद्र शास्त्र। समुद्र शास्त्र से गोपनीयता के इस रहस्य के बारे में जानने के तरिके को सभी विद्वानों द्वारा स्वीकारा गया है।

हाथ : एक परिचय

मणिबंध वह भाग है, जो भुजा को हाथ से जोड़ने में एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। मणिबंध के आगे का भाग हथेली कहलाता है और इस हथेली पर पाए जाने वाले चिन्ह हस्तरेखा विशेषज्ञ के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हाथ अथवा हथेली बहुत ही छोटी-छोटी हड्डियों से बनी हुई होती है। हथेली में लगभग 14 प्रकार की हड्डियों आपस में जुडी हुई होती है, जिससे हथेली के आकार का निर्माण होता है। इन 14 हड्ड़ियो के आगे के भागमें तीन-तीन हड्डियों से आगे की अंगुलिया तथा दो हड्डियों से अंगूठे का निर्माण होता है।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ पांच प्रकार के होते है, जो कि निम्न है –

  1. अत्यंत छोटा हाथ
  2. छोटा हाथ
  3. सामान्य हाथ
  4. लम्बा हाथ
  5. अत्यंत लम्बा हाथ

1. अत्यंत छोटा हाथ

इस प्रकार के हाथ वाले व्यक्ति अत्यंत संकीर्ण विचारों वाले और संदेह वाली प्रवृति के होते है। ये अपने छोटे-छोटे स्वार्थो के लिए झगड़ते रहते है। जीवन में अपने ही स्वार्थ को सर्वोपरि महत्व देते है। सही रूप में कहा जाए तो धोखा और चालाकी इनके रक्त में मिली होती है।

दुसरो की बुराई करना और दुसरो को नीचा दिखने की भावना और दुसरो के प्रति शत्रुवत व्यवहार करना इनका स्वाभाविक काम है। समाज की दृष्टि से अथवा देश की दृष्टि से इन लोगो का कोई मूल्य अथवा योगदान नहीं होता है।

2. छोटा हाथ

एक प्रकार से इस प्रकार के व्यक्तियों को आलसी कहा जाता है। यध्यपि यह व्यक्ति बढ़-चढ़कर कल्पना करते है और अपनी कल्पना के बल पर सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाते है। परन्तु इनके जीवन में आलस्य जरूरत से ज्यादा होता है।

जिसकी वजह से यह अपनी किसी भी योजना को सही रूप से कार्यान्वित नहीं कर सकते है। इनको बढ़-चढ़कर बाते करना, डींगे हांकना, अपने चारो ओर आडंबरपूर्ण वातावरण बनाये रखना इनको प्रिय लगता है। और ये कार्य भी इस तरह से सम्पन्न करते है कि इनके चारों ओर इनके भ्र्म की सृष्टि अथवा संदेह का वातावरण बना रह सके।

यध्यपि यह बात सही है कि ये तीव्र मस्तिष्क वाले होते है परन्तु अवसर का सदुपयोग करना ये नहीं जानते है। जब समय बीत जाता है तब ये पछताते रहते है। ऐसे व्यक्ति समर्थ और योग्य होते हुए भी अपने जीवन में पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाते है।

3. सामान्य हाथ

ऐसे व्यक्ति व्यावहारिक बुद्धि से सम्पन होते है। इनको इस बात का अहसास होता है कि किससे कब क्या बात की जाए और किसके साथ किस प्रकार से व्यवहार किया जाये। ये सारी बाते इनके दिमाग में होती है। इस लिए इनको व्यवहार-कुशल कहा जाता है।

समाज में ये सम्मान प्राप्त करते है तथा किसी भी कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व उसके बारे में काफी समय तक सोचते-विचारते रहते है। इनके जीवन में बराबर संघर्ष बना रहता है और संघर्ष के बल पर ही ये व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते है तथा सुविधाओं को जुटा पाते है।

सामान्यतः इनका स्वास्थ्य ठीक रहता है और सबसे बड़ी बात इनमे यह पायी जाती है कि ये परिस्थितियाँ के अनुसार अपने आपको ढाल लेने की क्षमता रखते है।

4. लम्बा हाथ

ऐसे व्यक्ति समाज के लिए सामन्यतः उपयोगी होते है। ये न तो बहुत अधिक प्रसन्न होते है और न ही चिंतायुक्त। जीवन में अत्यधिक व्यवहार-कुशल, होशियार तथा मेधावी होते है। इनके सामने किसी भी प्रकार की कोई भी बात हो, उस बात की तल तक बहुत ही जल्दी पहुंच जाते है।

और उस कार्य के बारे में अथवा उस कार्य के परिणाम के बारे में ये जो धारणा बनाते है, यह धारणा आगे चलकर पूर्णतः सही होती है। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को देखकर उसके बारे में, उसके चरित्र के बारे में, उसकी कार्यकुशलता के बारे में ये व्यक्ति धारणा बनाते है। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए उपयोगी है।

5. अत्यंत लम्बा हाथ

समाज की दृष्टि से इन व्यक्तियों का कोई विशेष उपयोग नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा भावुक तथा कल्पना की दुनिया में ही जीवित रहते है। जब जीवन का संघर्ष इनके सामने उपस्थित होता है तो ये विचलित हो जाते है और उन परिस्थितियों को झेलने की तथा उन संघर्षों का सामना करने की क्षमता नहीं होती है। परिस्थितियों को चुनौती देना इनके वश की बात नहीं है।

उम्मीद करते है कि आप सभी प्रकार हाथ के प्रकार के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। अब हम Hast Rekha PDF पोस्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब के बारे में जान लेते है।

FAQs : Hast Rekha Book Pdf

Hast Rekha Book Pdf Free Download कैसे करे?

यदि आप हस्त रेखा पुस्तक PDF फॉर्मेट में Download करना चाहते है तो पोस्ट में दिए गए Download बटन पर क्लिक करके आसानी से फ्री में Download कर सकते है।

क्या हस्त रेखा सही होती है?

हां, हस्त रेखा बिलकुल सही है। हस्त रेखा एक शास्त्र विज्ञान है,जिसके द्वारा कोई विशेषज्ञ सटीक भविष्यवाणी कर सकता है।

पुरुषों का कौन सा हाथ देखा जाता है?

हस्त रेखा में पुरुषो का दायां हाथ देखा जाता है।

लड़कियों का कौन सा हाथ शुभ माना जाता है?

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का निशान बना होता है वह काफी शुभ रहता है।

Conclusion:-

इस पोस्ट में Hast Rekha Book Pdf निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाई गयी है। साथ ही हाथ के विभन्न प्रकार के बारे में बताया गया है। उम्मीद करते है कि Hast Rekha Gyan in Hindi with Picture for Male Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई होगी।

आशा करते है कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको Hast Rekha Book Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, ताकि वे भी अपने भविष्य के बारे में जान पाए।

Download More PDF :-

Leave a Comment